फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Throwing garbage in the lawsuit against the corporation Gulapar

गौलापार में कूड़ा फेंकने पर निगम के खिलाफ मुकदमा

Sat, 24 Jan 2015 02:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Sat, 24 Jan 2015 02:02 AM IST
विज्ञापन
Throwing garbage in the lawsuit against the corporation Gulapar

गौलापार बाईपास में वन भूमि पर खुले में कूड़ा फेंकने पर वन विभाग ने नगर निगम के उपनगर अधिकारी और स्वास्थ्य अधिकारी समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरटीआई कार्यकर्ता गुरविंदर सिंह चड्ढा की शिकायत पर वन विभाग ने कार्रवाई की है।

विज्ञापन

हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र से प्रतिदिन करीब 85 टन कूड़ा निकलता है। कूड़ा फेंकने के लिए निगम के पास स्थायी ट्रचिंग ग्राउंड नहीं हैं। निगम ने गौलापार बाईपास में वन विभाग से करीब चार हेक्टेयर भूमि ली है।
विज्ञापन


इसी भूमि पर ट्रचिंग ग्राउंड बनाए जाने का प्रस्ताव है। फिलहाल निगम इस भूमि को अस्थायी तौर पर ट्रचिंग ग्राउंड के रूप में इस्तेमाल कर रहा है। इसकी बाउंड्री नहीं है और खुले में कूड़ा फेंका जाता है। नगर निगम के 18 वाहन वार्डों से कूड़ा एकत्र कर इसी ग्राउंड पर फेंकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राउंड में कूड़े के ढेर लगने के बाद नगर निगम कर्मचारी बाईपास के किनारे भी कूड़ा फेंकते हैं। इससे दुर्गंध उठती है और बाईपास से गुजरना मुश्किल रहता है। गौलापार, चोरगलिया और इंद्रानगर के लोग इसका कई बार विरोध भी कर चुके हैं।

आरटीआई कार्यकर्ता गुरविंदर सिंह चड्ढा ने वन विभाग से नगर निगम द्वारा खुले में कूड़ा फेंके जाने की शिकायत की थी। चड्ढा ने कहा कि कूड़े से वन संपदा के अलावा वन्यजीवों को भी नुकसान हो रहा है, लिहाजा उन्होंने निगम के अधिकारियों के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम 1927 के तहत कार्रवाई की मांग की थी।
तराई पूर्वी वन प्रभाग ने बीट प्रभारी दिनेश चंद्र जोशी से जांच कराई। जोशी के मुताबिक स्लाटर हाउस के सामने आरक्षित वन क्षेत्र में नगर निगम की गाड़ियों से जैविक और अजैविक कूड़ा फेंका जा रहा है।


वाहन चालकों से कूड़ा फेंकने से मना किया लेकिन उन्होंने नहीं सुनी। बीट प्रभारी की रिपोर्ट के आधार पर वन विभाग ने नगर निगम के उप नगर अधिकारी नीरज जोशी, स्वास्थ्य अधिकारी डा. तुहिन कुमार और स्वास्थ्य निरीक्षक रतन लाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है।

कोट
>> वन विभाग से भूमि आवंटन की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। जल्द ही ट्रचिंग ग्राउंड तैयार कर उसकी चहारदीवारी कराई जाएगी।
- आरडी पालीवाल, मुख्य नगर अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed