फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Three U-turns in 24 hours regarding Holi holiday

Nainital News: होली की छुट्टी को लेकर 24 घंटे में तीन बार यू टर्न

Sat, 28 Feb 2026 01:44 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 28 Feb 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Three U-turns in 24 hours regarding Holi holiday
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय प्रशासन की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में है। विवि ने होली की छुट्टियों को लेकर 24 घंटे के भीतर तीन आदेश जारी कर दिए और तीनों परस्पर विरोधी। बृहस्पतिवार दोपहर को दो और पांच मार्च को होली का अवकाश घोषित किया गया जिसे चंद घंटे बाद निरस्त कर दिया गया। शुक्रवार को महज 18 घंटे बाद अवकाश निरस्त करने का आदेश ही निरस्त कर पुनः दो और पांच मार्च को होली का अवकाश घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन



एक ही अवकाश को लेकर 24 घंटे के भीतर तीन नए आदेश आ जाने से विद्यार्थियों, प्राध्यापकों और कर्मचारियों के बीच असंतोष और असमंजस की स्थिति पैदा हो गई, साथ ही विवि प्रशासन की मजाक भी बन कर रह गई है। विवि ने बृहस्पतिवार को एक आदेश जारी किया था जिसमें 20वें दीक्षांत समारोह के आयोजन के चलते एक नवंबर इगास और दो नवंबर रविवार के एवज में दो और पांच मार्च को अवकाश की लिखित सूचना जारी की थी। लेकिन चंद घंटों में अवकाश अचानक निरस्त कर दिया गया। महज कुछ घंटों के भीतर ही विश्वविद्यालय प्रशासन ने अपना फैसला फिर से बदलते हुए नया फरमान जारी कर दिया है। बार-बार आदेश बदलने से विवि की निर्णय लेने की क्षमता पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। कुलसचिव डॉ. मंगल सिंह मंद्रवाल ने पत्र जारी कर कहा है कुलपति प्रो. डीएस रावत की स्वीकृति के क्रम में यह अवकाश घोषित किया गया है।
विज्ञापन

-----------
गिरीश रंजन तिवारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed