फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Three sued for cutting fruitful trees

फलदार पेड़ काटने में तीन पर मुकदमा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
Three sued for cutting fruitful trees
रामनगर के पूछड़ी में बगीचे में कटने की उखाड़ी गई जड़ों में डाली गई मिट्टी। - फोटो : RAMNAGAR
रामनगर (नैनीताल)। कोतवाली पुलिस ने एक गांव में अवैध रूप से फलदार पेड़ काटने में बगीचा स्वामी सहित तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

रामनगर क्षेत्र फल पट्टी घोषित होने के बाद भी भू-माफिया अवैध रूप से फलदार वृक्षों का कटान कर कॉलोनियां विकसित कर रहे हैं। कोतवाल अबुल कलाम ने बताया कि शनिवार रात उन्हें सूचना मिली कि ग्राम पूछड़ी क्षेत्र में कुछ लोग बगीचे में लगे फलदार वृक्षों का अवैध रूप से कटान कर रहे हैं। सूचना पर कोतवाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तो बगीचे में मौजूद लोग पुलिस को देखकर फरार हो गए। कोतवाल ने बताया कि बगीचे में करीब 20 फलदार वृक्ष काटे गए हैं। इनमें आंवला, लीची, आम आदि के पेड़ शामिल हैं। पेड़ों को काटकर उनकी जड़ों तक उखाड़ी जा रही थी। मौके पर कटे हुए वृक्षों की जड़ों को कब्जे में लिया गया है। बगीचा स्वामी रानीखेत रोड निवासी कुलदीप शर्मा, ग्राम पूछड़ी निवासी प्रधान पति शकील और आस्थान मालिक नाम पता अज्ञात के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है और जो भी दोषी पाया गया उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed