फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Three students caught copying in MBPG

एमबीपीजी में नकल करते पकड़े तीन विद्यार्थी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Three students caught copying in MBPG
हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज में परीक्षा देकर बाहर आती छात्राएं। संवाद
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में नकल करने वाले विद्यार्थियों की संख्या कम नहीं हो रही है। सख्ती के बाद भी छात्र नकल करने से नहीं डर रहे हैं। यहां तक कि नकल रोकने के लिए पहली बार कॉलेज में मेटल डिटेक्टर से भी जांच की जा रही है, लेकिन नकल पर फिर भी लगाम नहीं लग पा रही है। परीक्षाओं के बीच अबतक 30 से अधिक नकलची पकड़े गए हैं। कॉलेज प्रशासन के नकल विहीन परीक्षाओं के दावे फेल हो गए हैं। लगभग हर दिन महाविद्यालय में छात्र-छात्राएं नकल करते पकड़े जा रहे हैं। शुक्रवार को बीए द्वितीय वर्ष इतिहास विषय में दो और बीएससी तृतीय वर्ष गणित की परीक्षा में एक छात्र नकल करते पकड़ा गया। फ्लाइंग स्क्वाएड ने नकलचियों को पकड़ा। इसके बाद उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

परीक्षा नियंत्रक डॉ. महेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार को हुई परीक्षा में तीन विद्यार्थी नकल करते पकड़े गए। सभी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की गई। इधर प्राचार्य डॉ. एनएस बनकोटी ने कहा कि परीक्षाओं को नकल विहीन करने के लिए सख्ती बरती जा रही है। मोबाइल से नकल रोकने के लिए गेट पर मेटल डिटेक्टर से जांच की जा रही है। पर्ची के माध्यम से नकल करने वाले छात्र पकड़े जा रहे हैं। मेटल डिटेक्टर से जांच होने के बाद मोबाइल से नकल का मामला सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed