फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Three sites closed for wrong paragliding

Nainital News: गलत तरीके से पैराग्लाइडिंग कराने पर तीन साइटें बंद

Mon, 22 Jan 2024 03:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 22 Jan 2024 03:03 AM IST
विज्ञापन
Three sites closed for wrong paragliding
भीमताल (नैनीताल)। सरकारी भूमि का सहारा लेकर गलत तरीके से पैराग्लाइडिंग का संचालन करने पर भीमताल के पांडेगांव में तीन पैराग्लाइडिंग सइटों को बंद किया गया। नैनीताल एसडीएम प्रमोद कुमार ने पर्यटन विभाग के साथ निरीक्षण कर संयुक्त जांच करने के बाद जांच में कमियां मिलने पर तीनों साइटों को बंद कर दिया है। एसडीएम प्रमोद कुमार ने बताया कि कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत के पास कुछ लोगों की ओर से पैराग्लाइडिंग के संचालन को लेकर सवाल खड़े करने की शिकायत की आई थी। इसके बाद कमिश्नर की ओर से जांच के लिए कहा गया था। एसडीएम ने बताया कि पर्यटन विभाग के साथ पांडेगांव स्थित पैराग्लाइडिंग साइटों का निरीक्षण किया गया। जांच में यह सामने आया कि जिस जगह से पैराग्लाइडिंग का टेक ऑफ कराया जा रहा था वह सरकारी भूमि थी। उन्होंने कहा कि संचालकों ने इसकी प्रशासन से कोई अनुमति नहीं ली थी, जो नियमों के तहत गलत है। साथ ही जिस जगह पैराग्लाइडिंग की लैंडिंग की जा रही थी वह भी सुरक्षा की दृष्टि से उपयुक्त नहीं पाई गई। इसके तहत तीनों पैराग्लाइडिंग साइटों को बंद कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि नियमों का पालन नहीं करने पर पैराग्लाइडिंग का संचालन नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed