फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Three robbers, Haldwani, Mudra

Nainital News: भारतीय मुद्रा को रियाल में बदलने के नाम पर लूटे 3.20 लाख

Mon, 12 Jun 2023 02:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 12 Jun 2023 02:04 AM IST
विज्ञापन
Three robbers, Haldwani, Mudra
प्रतीकात्मक।
हल्द्वानी। तीन लुटेरों ने ट्रेवल कंपनी के एजेंट और एक अन्य व्यक्ति से भारतीय मुद्रा को रियाल में बदलने का झांसा देकर 3.20 लाख रुपये लूट लिए। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मूल रूप से रामपुर व वर्तमान में उत्तर उजाला रोड निवासी मोहम्मद इकबाल ने पुलिस को तहरीर दी है। कहा कि वह ट्रैवल कंपनी में एजेंट है। उसका काम मुस्लिम समुदाय के लोगों को हज भेजना है। जवाहर कॉलोनी हल्द्वानी निवासी सरफराज उसका दोस्त है। 22 मई को सरफराज ने उसे मंडी के पास बुलाया। बताया कि आजकल लोग हज जा रहे हैं। इसके लिए लोग भारतीय मुद्रा को रियाल मुद्रा से बदल रहे हैं। अगर वह भारतीय मुद्रा को रियाल में बदलवाता है तो उसे अच्छा कमीशन मिल जाएगा। सरफराज के ऑफर पर उसने अपने दोस्त रियाज से बात की और दोनों 3.20 लाख रुपये की व्यवस्था कर मंडी पहुंच गए। इस बीच तीन अज्ञात बदमाशों ने उनसे रुपयों से भरा बैग ले लिया और अपने बैग में रियाल बताकर फरार हो गए। उन्होंने बैग खोलकर देखा तो अंदर रद्दी कागज और साबुन रखे हुए मिले। एसपी सिटी हरबंस सिंह ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed