फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Three people from Dubai staying at the hotel

होटल में रुके रहे दुबई से आए तीन लोग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Three people from Dubai staying at the hotel
प्रतीकात्मक फोटो।
हल्द्वानी। जनता कर्फ्यू के दौरान प्रशासन, पुलिस और स्वास्थ्य महकमे के सजगता के दावे धरे रह गए। दुबई से आए तीन लोग पूरी रात हल्द्वानी में रुके रहे और पुलिस-प्रशासन को हवा तक नहीं लगी। ब्राजील से पहुंचे दो लोगों की स्क्रीनिंग तक नहीं की गई।
विज्ञापन

शनिवार को जनता कर्फ्यू के दौरान आने जाने वालों पर नजर रखने की बात हुई थी। साथ ही उनकी स्क्रीनिंग का बीड़ा स्वास्थ्य विभाग ने उठाया था। रविवार को ब्राजील से सुबह दो लोग पहुंचे। बताया कि रात एक बजे दिल्ली एयरपोर्ट से स्क्रीनिंग के बाद छूटे थे और बस से सीधे हल्द्वानी आए।
विज्ञापन

यहां कोई साधन पहाड़ पर जाने के लिए नहीं मिला। इसके बाद भी प्रशासन, पुलिस और स्वास्थ्य महकमा हरकत में नहीं आया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस नींद से जागी और स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी। स्वास्थ्य विभाग की टीम दोनों को स्क्रीनिंग के लिए लेकर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार की रात से दुबई से लौटे तीन लोग एक होटल में रुके रहे। होटल स्वामी ने किसी को सूचना तक नहीं दी। सुबह तीनों लोग होटल से निकले और कहने लगे कि वे जांच कराने सुशीला तिवारी अस्पताल जा रहे हैं। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और तीनों को सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल लेकर गई।

होटल में दुबई के तीन लोगों के रुकने की बात सामने आई है। मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में तथ्य अगर सही पाए गए तो होटल स्वामी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर कार्रवाई की जाएगी।
-सविन बंसल डीएम, नैनीताल
ओमान से तीन लोग आए थे और दुबई से एक व्यक्ति के आने की सूचना थी उनका परीक्षण कराया गया। किसी में कोई लक्षण नहीं मिले हैं। -डॉ. भारती राणा सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed