Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Three people burnt in fire in warehouse of Kumaon tent house haldwani

दिवाली की वो काली रात: जब एक साथ जिंदा जल गए तीन लोग...परिवार का हाल जान पसीज जाएगा दिल

Tue, 14 Nov 2023 06:17 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 14 Nov 2023 06:17 PM IST
सार

कुमाऊं टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग में जान गंवाने वाले lतीन लोग मेहनत-मजदूरी कर परिवार का गुजर-बसर करते थे। पीक सीजन होने के कारण परिवार संग दिवाली मनाने घर नहीं गए और काम पर ही रहने का फैसला किया। दिवाली की रात हुए हादसे में तीनों की जान चले गई। 

विज्ञापन
Three people burnt in fire in warehouse of Kumaon tent house haldwani
दीवाली की रात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के कुमाऊं टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग में जान गंवाने वाले रवींद्र, रोहित और कृष्णा मेहनत-मजदूरी कर परिवार का गुजर-बसर करते थे। पीक सीजन होने के कारण परिवार संग दिवाली मनाने घर नहीं गए और काम पर ही रहने का फैसला किया। दिवाली की रात हुए हादसे में तीनों परिवारों के न सिर्फ चिराग बुझे, बल्कि सपने भी जलकर खाक हो गए।   

विज्ञापन


मालधनचौड़ निवासी कृष्णा एक माह पूर्व ही टेंट हाउस में दिहाड़ी मजदूरी पर लगा था। उसके साथ काम करने वाले गुड्डू ने बताया कि वह सीजन में डेढ़ महीने और दिहाड़ी का काम कर पैसे कमाकर घर जाना चाहता था। ताकि बच्चों के लिए नए कपड़े खरीद सके और परिवार की जरुरतों का पूरा कर सके लेकिन उसका यह सपना पूरा नहीं हो सका। कृष्णा अपने पीछे पत्नी और सात छोटे बच्चों को छोड़ गया है। अब परिवार में कोई कमाने वाला नहीं है। कुमाऊं टेंट हाउस में रोहित पांच साल से और रविंद्र 20 साल से अधिक समय से काम करता था। रविंद्र का भाई जोगेंद्र भी टेंट हाउस में लंबे समय से काम करता है और एक दिन पहले ही दिवाली पर घर गया था। रविंद्र के परिवार में मां और दो भाई और हैं।
विज्ञापन


मालधन चौड़ से ग्राम प्रधान समेत अन्य लोग पहुंचे : हादसे की सूचना मिलने के बाद मालधनचौड़ के ग्राम प्रधान अनिल राज के साथ कई लोग पहुंचे। इसके बाद कुमाऊं टेंट हाउस के संचालकों से बातचीत हुई। ग्राम प्रधान अनिल राज ने बताया कि कृष्णा के सात बच्चे हैं, उनके भरण पोषण की समस्या है। इसे संचालक के सामने रखा गया। बताया कि संचालक ने प्रभावित परिवार की मदद करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टेंट हाउस में लगी आग की चपेट में आकर मालधन के दो युवकों की भी मौत हो गई। कुछ घंटे पहले जिन दो परिवारों में दीपावली की खुशियां चहक रही थीं, वहां सोमवार की सुबह मातम पसर गया। घटना का पता चलने पर परिजनों की आंखें पथरा गईं और उनके मुंह से बोल नहीं निकल रहे थे। 

शिवनाथपुर पुरानी बस्ती निवासी कृष्ण कुमार (35 वर्ष) पुत्र अमरनाथ की पत्नी कोमल ने बताया कि उसके पति दो माह पूर्व घर आए थे। तब से हल्द्वानी में ही रह रहे थे। कृष्ण के सात बच्चे हैं। इनमें पांच बेटियां और दो बेटे हैं। बड़ी पुत्री वंशिका (13 वर्ष), वर्तिका (12 वर्ष), विशाखा (10 वर्ष), वैशाली (8 वर्ष), चिराग (2 वर्ष), सम्राट (2 वर्ष) और विद्या की उम्र 1 वर्ष है। मृतक की पत्नी ने बताया कि वह दीवाली बाद घर आने को कहकर गए थे, लेकिन अब वह कहां से आएंगे। परिवार में वही बस कमाने वाले थे और अब इन सात बच्चों के भरण-पोषण की जिम्मेदारी कैसे निभाऊंगी। परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद खराब है। अब कृष्ण के बुजुर्ग पिता अमरनाथ पर पौते-पौतियों के भरण-पोषण की जिम्मेदारी है। 
 

Trending Videos

बगल में सर्विस सेंटर में खड़े दिखे वाहन तो अधिकारियों के होश उड़े
कुमाऊं टेंट हाउस से सटी दीवार के साथ एक वाहनों का सर्विस सेंटर भी है। पहले कुमाऊं टेंट हाउस में आग इसी दीवार के बने अस्थायी शेड से लगने और फिर विकराल रूप धारण किया था। जब अधिकारी मौके पर पहुंचे और सर्विस सेंटर में खड़े वाहनों को देखा तो होश उड़ गए। अगर आग सर्विस सेंटर के अंदर पहुंच जाती तो और हादसा बड़ा हो सकता था। आसपास में सघन आबादी वाला इलाका है। ऐसे में अधिकारियों ने तुरंत सर्विस सेंटर में खड़े वाहनों को हटवाया।

सुबह चार बजे परिवार को मिली थी हादसे की सूचना
दिवाली की रात तीन घरों में दुखों का अंधेरा छा गया। इनमें एक परिवार ओखलकांडा के मोहनागांव निवासी रोहित का भी है, इस पर परिवार को सुबह चार बजे सूचना मिली कि आग लगने से बेटा जल गया और अस्पताल में है। सूचना मिलने के बाद परिवार तुरंत हल्द्वानी के लिए चला। इसके लिए पहले घंटों पैदल पहाड़ का रास्ता तय करना पड़ा। 

रोहित की मां पार्वती, भाई ललित और साथ में अन्य लोग भी चले। परिजन बताते हैं कि सुबह चार बजे फोन आया था। बताया कि बेटा जल गया है और अस्पताल में गंभीर हालत में है। इसके बाद परिवार के लोग चले। जहां घर है, वहां से पहाड़पानी तक पहुंचने में दो घंटे पैदल लगते हैं। अंधेरा था और साधन भी कोई नहीं था। छिलके जलाकर रोशनी करते हुए चले। फिर पहाड़पानी में वाहन मिला, जिसके बाद नौ बजे तक हल्द्वानी पहुंच पाए।

 

जवान बेटे की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
मोहनागांव निवासी रोहित पुरी की मौत की खबर सुनने के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। तीन भाई-बहनों में रोहित सबसे छोटा था। रोहित अविवाहित था। उसके पिता राजेंद्र पुरी शिव मंदिर गंगोत्री तट मोहनागांव में पुजारी हैं। वह खेतीबाड़ी भी करते हैं। रोहित की मौत के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दीपावली में जवान बेटे की मौत से परिवार और गांव में मातम पसरा हुआ है। घटना के बारे में सूचना लगते ही परिजन हल्द्वानी को रवाना हो गए।

हल्द्वानी में चल रहे 80 टेंट हाउस, जिम्मेदारों को पता नहीं
शहर और आसपास 80 टेंट हाउस संचालित हैं। बीच शहर घनी आबादी में कई गोदाम हैं। इसमें अग्नि की दृष्टि से ज्वलनशील सामान भी होता है। पर शायद ही कभी अग्निशमन विभाग ने जांच करने की जहमत उठाई हो या फिर प्रशासनिक अधिकारियों का ध्यान गया हो। यह हाल तब है, जब कई बार टेंट हाउस के गोदामों में आग लगने की घटनाएं हो चुकी हैं।

कुमाऊं टेंट हाउस के गोदाम में करीब नौ साल पहले भी आग लगने की घटना हुई थी। इसमें काफी नुकसान हुआ था, पर कोई जनहानि नहीं हुई। इसके बाद वर्ष-2015 में लालडांठ स्थित तारा टेंट हाउस में भी आग लगने की घटना हुई। पांच साल पहले नैनीताल स्थित भारत टेंट हाउस में लगने की घटना हुई। बीते अगस्त में लामाचौड़ स्थित राज टेंट हाउस के गोदाम में आग लगी। टेंट हाउस में आग लगने की घटनाओं के बाद भी सरकारी महकमों की तरफ से सुरक्षा प्रबंधों की जांच की शायद ही कोई कोशिश की गई हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed