{"_id":"6883eeb7243c32ba880daf6e","slug":"three-multi-storey-illegal-buildings-were-sealed-in-shyamkhet-bhimtal-news-c-240-1-shld1006-108906-2025-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: श्यामखेत में तीन बहुमंजिला अवैध बिल्डिंग की गई सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: श्यामखेत में तीन बहुमंजिला अवैध बिल्डिंग की गई सील
Sat, 26 Jul 2025 02:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sat, 26 Jul 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
भवाली (नैनीताल)। नगर के श्यामखेत में तीन बहुमंजिला बिल्डिंग अवैध रूप से बनाने पर शुक्रवार को प्राधिकरण सचिव विजयनाथ शुक्ल के निर्देश में प्राधिकरण की टीम ने बिल्डिंग को सील कर दिया।
प्राधिकरण की अवर अभियंता शिवानी पाल ने टीम के साथ भवाली के श्यामखेत में अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान चलाया। उन्होंने नानतिन महाराज आश्रम के पास तीन बहुमंजिला बिल्डिंग बिना मानचित्र स्वीकृति के बने हुए पाई। प्राधिकरण की टीम ने तीनों बिल्डिंगों को सील कर दिया। इससे पूर्व भी प्राधिकरण की टीम ने भवाली में अवैध रूप से बन रही दो दुकानों को सील किया है। अवर अभियंता शिवानी पाल ने बताया कि श्यामखेत में शाहिदा जुबैर, शोहेल जुबैर और जुबैर शमशी की ओर से तीन बहुमंजिला बिल्डिंग को बिना मानचित्र स्वीकृति के बनाया गया है। पूर्व में भी इन पर चालानी कार्रवाई की गई थी। शुक्रवार को तीनों को सील कर दिया है।