फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Three minors were driving a scooty and a bike, police seized the vehicles

Nainital News: स्कूटी-बाइक दौड़ा रहे थे तीन नाबालिग, पुलिस ने वाहन किए सीज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 02 May 2025 02:55 AM IST
विज्ञापन
Three minors were driving a scooty and a bike, police seized the vehicles
हल्द्वानी। बनभूलपुरा थाना पुलिस ने चोरगलिया रोड पर स्कूटी दौड़ाते हुए 16 साल के दो किशोरों को पकड़ा। पुुलिस ने वाहन को सीज करते हुए उसके मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इसके अलावा लाइन नंबर 17 में भी बाइक चला रहे नाबालिग को दबोचा। वाहन को सीज कर पुलिस ने वाहन स्वामी के खिलाफ मोटर अधिनियम की धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस बृहस्पतिवार को चोरगलिया रोड पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान वहां से स्कूटी पर वार्ड नंबर 14 अच्छन का बगीचा निवासी किशोर फर्राटा भरते हुए निकला। पुलिस ने उसे रोक कर कागजात देखे तो वह नाबालिग निकला। स्कूटी वाहन स्वामी चंपा बारोठोकी निवासी ग्राम मुखानी के नाम पंजीकृत मिला। बाद में पता चला कि इस वाहन को उवैस सिद्दीकी निवासी कब्रिस्तान गेट ने खरीद लिया था। पुलिस ने किशोर के अभिभावक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। वहीं, मुखानी पुलिस ने क्षेत्र में चेकिंग के दौरान स्कूटी से जाते तीन युवकों को रोक कर जांच की तो उनके पास डीएल नहीं था। चालक नाबालिग था। उसके साथ बैठे दो किशोर भाग गए। नाबालिग के पिता राजकुमार निवासी खुशहालपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। वाहन को सीज कर दिया गया। इसके अलावा बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के लाइन नंबर 17 में चेकिंग के दौरान 14 साल का किशोर मोटर साइकिल चलाता हुआ मिला। उसने हेलमेट नहीं लगाया था। पुलिस ने जांच की तो वाहन नदीम निवासी वार्ड नंबर 20 नई बस्ती के नाम पंजीकृत मिला, जो किशोर के चाचा हैं। पुलिस ने उन्हें तलब किया। उनके खिलाफ धारा 199 ए मोटर वाहन अधिनियम 1988 के तहत मुकदमा दर्ज किया। वाहन को सीज कर दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed