Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Three innocent children go missing every day in Uttarakhand

चिंताजनक: उत्तराखंड में हर दिन तीन मासूम हो रहे गुम, NCRB की रिपोर्ट में खुलासा; एक साल में 1209 मासूम गायब

Sat, 04 Oct 2025 10:35 AM IST
हीरा मेहरा दीप बेलवाल, अमर उजाला
दीप बेलवाल, अमर उजाला Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 04 Oct 2025 10:35 AM IST
सार

उत्तराखंड में 2023-24 में 1209 बच्चे लापता हुए, यानी औसतन तीन बच्चे रोज़ाना। इनमें से केवल 276 बच्चे ही मिल सके, जबकि 933 आज भी गुमशुदा हैं।

विज्ञापन
Three innocent children go missing every day in Uttarakhand
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

उत्तराखंड में मासूमों के लापता होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) की ताज़ा रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 2023-24 में प्रदेश से हर दिन औसतन तीन बच्चे गायब हुए। इस दौरान 18 वर्ष और उससे कम कम उम्र के 1209 बच्चे लापता हुए, लेकिन हैरानी की बात यह है कि इनमें से केवल 276 ही अपने परिजनों से दोबारा मिल पाए। शेष 933 अब तक गुमशुदा हैं।

विज्ञापन

 

यह स्थिति चिंताजनक है। वह भी तब जब प्रदेश की पुलिस हर साल लापता बच्चों को खोजने के लिए ऑपरेशन स्माइल चलाती है। गायब बच्चों को ढूंढकर उन्हें उनके अपनों के सुपुर्द करने तक के दावों का फोटोशूट होता है लेकिन एनसीआरबी की दो दिन पहले जारी रिपोर्ट ने पुलिस की पोल खोल दी है। रिपोर्ट अनुसार उत्तराखंड में वर्ष 2023-24 में 408 बालक व 802 बालिकाएं लापता हुई हैं। इनकी उम्र 18 वर्ष या उससे कम है। पुलिस ने जिन्हें ढूंढ निकाला, उसमें 128 बालक और 148 बालिकाएं हैं।

विज्ञापन

 

एनसीआरबी की रिपोर्ट देश और राज्यों में अपराध के वार्षिक आंकड़े पेश करती है। इसमें भारतीय दंड संहिता (आईपीसी), विशेष एवं स्थानीय कानून (एसएलएल) के तहत दर्ज मामलों, साथ ही महिलाओं और बच्चों से जुड़े अपराधों के आंकड़े संकलित किए जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

हिमालयी राज्यों की स्थिति

 

राज्य                  लापता        बरामद

 

हिमाचल             504             81

 

उत्तराखंड            1209        276

 

सिक्किम             22             13

 

अरुणाचल प्रदेश   40             21

 

नागालैंड             47             0

 

मणिपुर             89             24

 

मिजोरम             1               0

 

त्रिपुरा             268             37

 

(नोट- आंकड़े एनसीआरबी की रिपोर्ट के अनुसार )

 

उत्तराखंड में कुल 6532 लोग लापता
एनसीआरबी की रिपोर्ट के अनुसार उत्तराखंड में वर्ष 2023-24 में कुल 6532 लोग लापता हुए हैं। इसमें 3277 पुरुष और 3255 महिलाएं हैं। इसके अतिरिक्त पुलिस ने 2701 लापता लोगों को ढूंढा है। इसमें 1688 पुरुष और 1013 महिलाएं हैं।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed