फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Three including the alumni union president sued

पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष समेत तीन पर मुकदमा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
Three including the alumni union president sued
नैनीताल के कुमांऊ विश्व विद्यालय में कर्मचारियों के समर्थन में कुलपति से वार्ता करते कांग्रेसी? - फोटो : NAINITAL
नैनीताल। कुमाऊं विवि के छात्रनेताओं की ओर से विवि कर्मचारी से अभद्रता करने के मामले में कुलसचिव की तहरीर के बाद मल्लीताल कोतवाली ने पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इस प्रकरण में कुलपति की ओर से उच्च स्तरीय जांच कमेटी गठित की गई है। हालांकि विवि यह दावा कर रहा है कि दोनों पक्षों के मध्य समझौता हो चुका है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कुमाऊं विवि की ओर से इस साल सात मार्च को आयोजित दीक्षांत समारोह के बिलों के भुगतान को लेकर बीते दिनों छात्रनेताओं ने विवि कर्मचारी से अभद्रता कर दी थी। इसके बाद विवि कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार किया। इस संबंध में कुलसचिव की ओर से मल्लीताल कोतवाली में तहरीर दी गई।
विज्ञापन

कुल सचिव केआर भट्ट ने तहरीर देकर कहा गया था कि आठ जुलाई को विवि कर्मचारी दीपक बिष्ट ड्यूटी के बाद घर को जा रहे थे। तब केंद्रीय पुस्तकालय के समीप पंकज भट्ट, विकास जोशी और एक अन्य युवक की ओर से उन्हें दीक्षांत समारोह के बिल भुगतान को लेकर लगाई आपत्तियों पर अंजाम भुगतने और जान से मारने की धमकी दी थी। एसएसआई यूनुस खान ने बताया कि मामले में पूर्व पंकज भट्ट, विकास जोशी और एक अन्य युवक के खिलाफ आईपीसी की धारा 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच एसआई नरेंद्र सिंह को सौपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed