{"_id":"94bf714c86653e526f28f6a10357ecdf","slug":"three-employees-suspended-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूर्मांचल बैंक के तीन कर्मचारी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूर्मांचल बैंक के तीन कर्मचारी निलंबित
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
Updated Thu, 30 Apr 2015 02:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कूर्मांचल बैंक प्रबंधन की ओर से बैंक की विभिन्न शाखाओं में तैनात तीन कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। इसकी जांच के लिए जांच अधिकारी भी नियुक्त कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
बता दें कि बीते कई दिनों से कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर कूर्मांचल नगर सहकारी बैंक इंपलाइज यूनियन बैंक प्रबंधन से वार्तारत था। इसी क्रम में संगठन पदाधिकारियों की ओर से बीते दिनों नैनीताल और हल्द्वानी में प्रदर्शन कर जुलूस भी निकाला गया। बैंक कर्मियों के समर्थन में आए संयुक्त मोर्चा ने भी कंधे से कंधा मिलाकर बैंक प्रबंधन के खिलाफ जंग का ऐलान कर दिया है।
विज्ञापन
इधर, प्रबंधन से मिली जानकारी के मुताबिक रुद्रपुर मुख्य शाखा में तैनात पूरन लाल साह, रुद्रपुर की एक अन्य शाखा में तैनात जितेंद्र सती और सदर बाजार हल्द्वानी में तैनात संजीव साह को निलंबित कर दिया गया है। पूरन लाल साह कूर्मांचल नगर सहकारी बैंक इंपलाइज यूनियन के अध्यक्ष हैं। संजीव कुमार साह महासचिव और जितेंद्र सती कार्यालय सचिव हैं। बैंक प्रबंधन की ओर से संजीव साह, पूरन लाल साह की जांच के लिए जांच अधिकारी राजीव साह और जितेंद्र सती की जांच के लिए अखिलेश पंत को जांच अधिकारी नामित किया है।
विज्ञापन
-बैंक प्रबंधन की ओर से संजीव साह, पूरन लाल साह और जितेंद्र सती को निलंबित कर दिया गया है।-मनोज साह, सचिव, कूर्मांचल बैंक