फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Three-day break on two-wheeler trips to the mountains in haldwani

Haldwani: दोपहिया वाहनों से पहाड़ों की सैर पर 3 दिन का ब्रेक, ईद के मद्देनजर लिया निर्णय; छह जगह लगेंगे बैरियर

Fri, 06 Jun 2025 10:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Fri, 06 Jun 2025 10:19 AM IST
सार

हल्द्वानी शहर में ईद के मद्देनजर पुलिस ने शुक्रवार से रविवार तक पहाड़ों पर बाइक व अन्य दोपहिया वाहनों से पर्यटकों के घूमने पर रोक लगा दी है। छह जगहों बनाए गए बैरियरों से बाइक सवार शहर की ओर वापस भेज दिए जाएंगे। 

विज्ञापन
Three-day break on two-wheeler trips to the mountains in haldwani
बैरियर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हल्द्वानी शहर में ईद के मद्देनजर पुलिस ने शुक्रवार से रविवार तक पहाड़ों पर बाइक व अन्य दोपहिया वाहनों से पर्यटकों के घूमने पर रोक लगा दी है। छह जगहों बनाए गए बैरियरों से बाइक सवार शहर की ओर वापस भेज दिए जाएंगे। ऐसा इसलिए किया जाएगा, क्योंकि ईद पर पहाड़ के रास्तों पर दोपहिया वाहन ज्यादा पहुंचने से हादसे का अंदेशा रहेगा।

विज्ञापन


एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया कि ईद मनाने के लिए रामपुर रोड, बरेली रोड, चोरगलिया रोड, कालाढूंगी रोड से पर्वतीय क्षेत्र नैनीताल, भीमताल, भवाली, अल्मोड़ा, मुक्तेश्वर को जाने वाले समस्त दोपहिया वाहन को रोका जाएगा। यह रोक छह जून से आठ जून तक प्रभावी रहेगा। विभिन्न चेकिंग प्वाइंट बनाए गए हैं। इसमें टांडा बैरियर, बेलबाबा, नारीमन तिराहा, भीमताल मोड़ व कालाढूंगी में नैनीताल तिराहा पर रोककर सभी दोपहिया वाहनों को वापस किया जाएगा।
विज्ञापन


सभी थाना व चौकी प्रभारी को इसके लिए निर्देश जारी कर दिया गया है। वे अपने-अपने क्षेत्र में दोपहिया वाहनों को चेक कराएंगे। ताकि दोपहिया वाहन नैनीताल, भीमताल की ओर न जा सकें। चोरगलिया रोड, कालाढूंगी रोड से ईद मनाने हेतु पर्वतीय क्षेत्र पर जाने में बाइक पर रोक रहेगी। इन्हें भी बैरियर से वापस भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed