फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Three colonies being cut illegally caught in Goalapar

Nainital News: गौलापार में अवैध रूप से काटी जा रहीं तीन कॉलोनियां पकड़ीं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jun 2023 01:39 AM IST
विज्ञापन
Three colonies being cut illegally caught in Goalapar
हल्द्वानी। गौलापार में हाईकोर्ट आना तय है। इसके बाद से वहां जमीन की खरीद-फरोख्त बढ़ गई है। जिला विकास प्राधिकरण की टीम ने गौलापार क्षेत्र में अवैध रूप से काटी जा रहीं तीन कॉलोनियां पकड़ीं। इनमें एक कॉलोनी के प्लॉट की खरीद-फरोख्त पर रोक लगा दी गई है। दो कॉलोनियों के खसरा नंबर तहसील से पता कराए जा रहे हैं। सोमवार को इनकी भी खरीद-फरोख्त पर रोक लग सकती है।
विज्ञापन


अमर उजाला ने गौलापार में अनियोजित विकास, हल्द्वानी शहर की तरह न हो जाए शीर्षक से पूर्व में खबर प्रकाशित की थी। बुधवार को डीएम के सामने भी इस बात को उठाया गया था। इसके बाद डीएम ने जिला विकास प्राधिकरण को कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन


शनिवार को सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने गौलापार क्षेत्र में ताबड़तोड़ कार्रवाई की। सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने कहा कि खजान सिंह एवं सूरत सिंह देवला तल्ला पजाया मे खसरा संख्या 172/2 में अवैध रूप से प्लाटिंग कर रहे थे जिसे सील कर दिया गया है। रजिस्ट्रार को जमीन की खरीद-फरोख्त रोकने के लिए पत्र भेजा गया है। दो कॉलोनियां और अवैध पाई गई हैं जिनका खसरा नंबर निकाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



दो अवैध निर्माण सील
हल्द्वानी। सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने बताया कि ऊंचापुल पार्किंग के पास नरेंद्र सिंह रावत बेसमेंट खोदकर अवैध निर्माण कर रहे थे जिसे सील कर दिया गया है। ऊंचापुल कमलुवागांजा रोड पर पार्वती पथनी अवासीय नक्शा पास कराकर तीन दुकानों का निर्माण करवा रही थी जिसे सील कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed