फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lawyer Threatened to kill Judge in nainital During case Hearing

नैनीताल: केस की सुनवाई के दौरान वकील ने जज को दी जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज

Wed, 05 Feb 2020 10:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Wed, 05 Feb 2020 10:10 AM IST
विज्ञापन
Lawyer Threatened to kill Judge in nainital During case Hearing
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

नैनीताल में जिला न्यायालय के द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश राकेश कुमार सिंह को एक वरिष्ठ वकील की ओर से जान से मारने की धमकी देने और अभद्रता का मामला सामने आया है। जज की तहरीर पर पुलिस ने वकील के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


आरोप है कि एक केस की सुनवाई के दौरान वकील की ओर से न्यायाधीश के साथ अभद्रता की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। हालांकि वकील ने आरोपों को निराधार बताया है।
विज्ञापन


न्यायाधीश राकेश सिंह की ओर से दी गई तहरीर में कहा गया है कि मंगलवार की सुबह वह न्यायिक कार्यों में व्यस्त थे। आरोप है कि कोर्ट में जब एक मामले की सुनवाई चल रही थी तभी जिला कोर्ट के वकील भूदेव शर्मा ने न्यायिक कार्य में बाधा डालने का प्रयास किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मना करने पर वकील ने जज राकेश कुमार सिंह के साथ अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। इससे कोर्ट परिसर में सनसनी फैल गई। जज ने तल्लीताल पुलिस को मामले की जानकारी दी। इसके बाद थानाध्यक्ष विजय मेहता पुलिस के साथ कोर्ट परिसर पहुंचे।

थानाध्यक्ष विजय मेहता ने बताया कि न्यायाधीश की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर वकील भूदेव शर्मा के खिलाफ आईपीसी की धारा 228, 504 और 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक भूदेव शर्मा के खिलाफ पहले भी हल्द्वानी कोतवाली में अपने मुवक्किल के साथ मारपीट करने का मामला दर्ज हुआ था। यह मामला भी कोर्ट में विचाराधीन है।

जज के साथ हुई अभद्रता और जान से मारने की धमकी देने के मामले की जांच एसआई दिलीप कुमार को सौंपी गई है।
विजय थापा, सीओ

मेरे ऊपर लगाए गए सभी आरोप तथ्यहीन और निराधार हैं। मैंने कोर्ट में कोई अभद्रता नहीं की। जज ने खुद ही मेरी बात नहीं सुनी।
भूदेव शर्मा, वरिष्ठ वकील

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed