{"_id":"6583489b9ec2dd2d2a0e95b1","slug":"threat-to-block-roads-in-mahapanchayat-halduchod-news-c-304-1-hlu1001-252-2023-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: महापंचायत में चक्के जाम करने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: महापंचायत में चक्के जाम करने की धमकी
Thu, 21 Dec 2023 01:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Thu, 21 Dec 2023 01:33 AM IST
विज्ञापन
हल्दूचौड़। गौला खनन मजदूर उत्थान समिति के आयोजन में खनन व्यवसाय से जुड़े वाहन स्वामियों ने बेरीपड़ाव गेट में विभन्न मांगों को लेकर महापंचायत की। महापंचायत में 11 खनन गेटों के वाहन स्वामियों ने उपखनिज निकासी गेट पर इलेक्ट्रिक कांटे लगाने, गौला नदी में रजिस्ट्रेशन वाहनों को ही कार्य करने की अनुमति, फिटनेस का निजीकरण एवं जीपीआरएस की बाध्यता को समाप्त करने समेत अन्य मांगें उठाईं। कहा कि मांगें नहीं मानी गईं तो लालकुआं से लेकर शीशमहल खनन गेट तक चक्का जाम किया जाएगा। यहां समिति अध्यक्ष रमेश जोशी, महामंत्री जीवन कबड्वाल, हेमवती नंदन दुर्गापाल, हेम दुर्गापाल, वीरेंद्र दानू, महेश गोस्वामी, पूरन बिष्ट, अनिल भट्ट, इंदर नयाल, भगवान धामी आदि रहे।
खनन व्यवसायियों ने सीएम को सौंपा ज्ञापन
हल्दूचौड़। डंपर संगठन एसोसिएशन के बैनर तले खनन व्यवसायियों के शिष्टमंडल ने सीएम को ज्ञापन सौंपकर गौला एवं नंधौर नदी से चुगान प्रक्रिया को पूर्व की तरह रखने की मांग उठाई। यहां डंपर एसोसिएशन के संरक्षक इंदर सिंह बिष्ट, अध्यक्ष मनोज मठपाल, महांमंत्री पृथ्वी पाठक, हरीश चौबे, उमेश भट्ट, संजय बोरा आदि थे।