फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Thousands of snakes caught at the age of just 26

महज 26 वर्ष की उम्र में पकड़ लिए हजारों सांप

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jan 2021 03:23 AM IST
विज्ञापन
Thousands of snakes caught at the age of just 26
सांप पकड़ने वाले निमेश दानू। - फोटो : NAINITAL
नैनीताल। सांप पकड़ने के अपने खास हुनर के चलते नगर के तल्लीताल निवासी निमिष दानू की अलग पहचान है। वह अपनी जान की परवाह किए बिना सूचना मिलने पर सांप पकड़ने पहुंच जाते हैं। महज 26 वर्ष की उम्र में वह हजारों सांप पकड़ चुके हैं।
विज्ञापन

निमिष ने बताया कि बचपन में खेलते खेलते उन्होंने एक सांप पकड़ लिया था। उसे पकड़ने में न उन्हें झिझक महसूस हुई और न ही डर का एहसास हुआ। इसके बाद वह अक्सर घरों के आसपास सांप दिखने पर उन्हें पकड़कर जंगल में छोड़ देते हैं। सांपों को पकड़ने का यही शौक अब उनके रोजगार का साधन बन गया है। लोग उन्हें अब सांप पकड़ने वाले युवक के रूप में जानने लगे हैं। वर्ष 2013 में उन्होंने इस हुनर के बलबूते वन विभाग के लिए काम करना शुरू कर दिया। इसके बाद वह सांपों के बारे में गहन जानकारी जुटाने में लग गए। अब सांप पकड़ना उनका शौक होने के साथ ही पेशा भी बन गया है। वह बीते सात साल से वन विभाग में संविदा पर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

नौ हजार सांप पकड़ने का दावा
नैनीताल। निमिष के अनुसार वह अब तक नौ हजार सांप पकड़ चुके हैं। उन्होंने बताया कि नैनीताल और नगर के आसपास गांव में जब भी सांप दिखने की सूचना मिलती है तो वह तुरंत पहुंच जाते हैं। वह बताते हैं कि वन विभाग में कार्य करते हुए करीब आठ हजार और उससे पूर्व एक हजार से भी अधिक सांप पकड़ चुके हैं। इनमें ब्राउन ट्रीनकेट, ग्रीन ट्रीनकेट, स्पेक्टिंकल कोबरा, किंग कोबरा, करैत के साथ ही पिट वाइपर, रॉक पिट वाइपर और ग्रीन पिट वाइपर जैसे जहरीले सांप भी शामिल हैं। उनका सबसे यादगार अनुभव इस साल ज्योलीकोट क्षेत्र से ग्रीन पिट वाइपर पकड़ने का रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो बार मौत से हो चुका है सामना
नैनीताल। निमिष ने बताया कि सांप पकड़ने के दौरान दो बार मौत से भी सामना कर चुके हैं। तीन वर्ष पूर्व किंग कोबरा को पकड़ने के दौरान सांप ने काट लिया था। इसके अलावा बीते वर्ष एक सितंबर को करैत ने उन्हें काट लिया था। हालांकि एंटीडोट और समय से इलाज मिलने पर उनकी जान बच गई। दो बार मौत से सामना होने के बाद भी निमिष का सांप पकड़ने का जूनून कम नहीं हुआ।

निमिष पिछले सात साल से वन विभाग में संविदा पर तैनात हैं। नैनीताल के अलावा बेतालघाट, भवाली आदि स्थानों पर सांप निकलने पर वह ही बचाव अभियान चलाते हैं।- प्रमोद तिवारी, वन रेंजर खुर्पाताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed