{"_id":"666b8ed60fe434fa050bc159","slug":"this-time-the-mountains-are-also-sweating-bhimtal-news-c-240-1-shld1006-103950-2024-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: इस बार पहाड़ में भी छूट रहा पसीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: इस बार पहाड़ में भी छूट रहा पसीना
Fri, 14 Jun 2024 05:59 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Fri, 14 Jun 2024 05:59 AM IST
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। ठंडक का अहसास देने वाली पहाड़ की वादियां इन दिनों तपती गर्मी में लोगों का पसीना छुड़ा रही है। मैदानी क्षेत्रों से भीमताल, भवाली, रामगढ़, धानाचूली, मुक्तेश्वर, सातताल और नौकुचियाताल की वादियों में ठंड हवाओं का आनंद लेने के लिए आने वाले सैलानियों को पहली बार यहां भी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी से बचने के लिए पंखे और एसी का सहारा लेना पड़ रहा है।
आमतौर पर पिछले साल तक भीमताल और भवाली में जून में 25 से 27 डिग्री सेल्सियस तक तापमान रहता था और मुक्तेश्वर, रामगढ़ और धानाचूली में 17 से 21 डिग्री सेल्सियस तक तापमान रहता था। लेकिन इस साल भीमताल और भवाली में बीते कुछ दिनों से 30 से 35 डिग्री सेल्सियस तापमान और मुक्तेश्वर, रामगढ़ और धानाचूली में 25 से 27 डिग्री सेल्सियस तक तापमान होने से सैलानियों और स्थानीय लोगों को तेज गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।
गर्मी में पसीने छूटने से सैलानी परेशान हैं। दिल्ली से भीमताल घूमने आए सैलानी प्रदीप गुप्ता, रोहिणी गुप्ता ने बताया कि दिल्ली की गर्मी से बचने के लिए भीमताल घूमने के लिए पहुंचे हैं। लेकिन भीमताल में 34 डिग्री तापमान होने से यहां भी गर्मी महसूस करनी पड़ी है। साथ ही पंखे और एसी की मदद लेनी पड़ रही है। उन्होंने कहा पहाड़ में इतनी गर्मी पड़ेगी उन्होंने नहीं सोचा था।