फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Thieves searched the house of Railway Sections Engineer

चोरों ने रेलवे सेक्शन इंजीनियर का घर खंगाला

Sun, 30 Apr 2017 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी Updated Sun, 30 Apr 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
चोरों ने रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर के घर का ताला तोड़कर हजारों की नगदी, सोने की अंगूठी और चांदी के सिक्के उड़ा दिए। शनिवार सुबह घर पहुंचे इंजीनियर तो घटना का पता चला। घटना की तहरीर  पुलिस को सौंप दी गई है।


मूल रूप से बिजनौर निवासी नितिन शर्मा रेलवे में विद्युत सेक्शन पर सीनियर सेक्शन इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं। वह पिछले कई सालों से काठगोदाम में तैनात हैं और परिवार समेत रेलवे कॉलोनी के ऑफिसर्स क्वार्टर में रहते हैं। वह शुक्रवार को पत्नी ओर बच्चों को छोड़ने अमरोहा गए थे। शनिवार सुबह जब वह यहां लौटे और घर के भीतर पहुंचे तो उनके होश उड़ गए। घर के भीतर आंगन के दरवाजे की कुंडी व ताला टूटा हुआ था, जबकि मंदिर व कमरे का सारा सामान फैला हुआ था। मंदिर के ऊपर रखी बच्चों की गुल्लक, जिसमें करीब 12 हजार की नगदी व मंदिर की दराज में रखी सोने की एक अंगूठी व चांदी के दो सिक्के गायब थे। रसोई का भी ताला टूटा हुआ था। उनकी सूचना पर पहुंची काठगोदाम पुलिस ने घटना का जायजा लिया। रेलवे कॉलोनी में चोरी होने से कॉलोनीवासियों में जबरदस्त आक्रोश है।
विज्ञापन



रेलवे कॉलोनी में गेट पर कोई सुरक्षा कर्मी तैनात नहीं है। कॉलोनी में नए क्वार्टर बन रहे हैं, इसलिए यहां दिन भर नशेड़ियों का जमावड़ा लगा रहता है। शाम होते ही दर्जनों नशेड़ी पहुंच जाते हैं और विरोध करने पर कॉलोनीवासियों से अभद्रता करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



। कॉलोनीवासियों का आरोप है कि जीआरपी इसे सिविल क्षेत्र बता कर थाना पुलिस की गश्त करने पर जोर देती है, जबकि सिविल पुलिस कॉलोनी में रेलवे की सुरक्षा के चलते गश्त नहीं करती है। नतीजा है कि दोनों ही पुलिस गश्त नहीं करती है।



नितिन ने बताया कि 10 दिन पूर्व कॉलोनी में ही फूल चंद के यहां भी चोरी हुई थी। चोरों ने इसी तरह बरामदे में घुसकर दरवाजे की कुंडी तोड़कर चोरी हुई थी। पुलिस इस घटना का भी खुलासा नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed