फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Thieves committed theft a few meters away from the police station Haldwani

Uttarakhand: पुलिस की नाक के नीचे चोरों का हमला, कोतवाली से सटे रेस्टोरेंट में छत तोड़कर की चोरी; मुकदमा दर्ज

Wed, 29 Oct 2025 02:31 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 29 Oct 2025 02:31 PM IST
सार

हल्द्वानी में कोतवाली से चंद मीटर की दूरी पर स्थित रेस्टोरेंट में वारदात को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दी है। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का दावा है कि जल्द मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन
Thieves committed theft a few meters away from the police station Haldwani
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हल्द्वानी शहर में चोरों के हौंसले बुलंद होते जा रहे हैं। अब कोतवाली से चंद मीटर की दूरी पर स्थित रेस्टोरेंट में वारदात को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दी है। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का दावा है कि जल्द मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। नैनीताल रोड पर कोतवाली के सामने स्थित मोतीमहल रेस्टोरेंट में 26 अक्तूबर की रात चोर छत के रास्ते भीतर घुसे।

विज्ञापन


उन्होंने प्रतिष्ठान से आईफोन, तांबे की गगरी और 4500 रुपये पार कर लिए। सुबह रेस्टोरेंट खोलने पर घटना का पता चला। चोर छत का डोर क्लीपर तोड़कर भीतर घुसे थे। मामले में रवींद्र कौर की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है। बता दें कि एक महीने के भीतर चोरों ने मुखानी थाना क्षेत्र में नवोदय विद्यालय के उप प्रधानाचार्य के निर्माणाधीन मकान के साथ पॉलीशीट स्थित मंदिर में भी वारदात को अंजाम दिया है।

विज्ञापन

घटना के खुलासे के लिए आसपास सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए हैं। पुलिस चोरी में शामिल आरोपियों तक पहुंच गई है। जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा। -नितिन लोहनी, सीओ सिटी हल्द्वानी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed