{"_id":"625a69888211277a4d33ada139be5a6b","slug":"there-wounded-tigress-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजरानी रेंज में शिकार के दौरान बाघिन हुई घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजरानी रेंज में शिकार के दौरान बाघिन हुई घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर
Updated Thu, 30 Apr 2015 02:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्बेट नेशनल पार्क के बिजरानी रेंज में एक बाघिन शिकार करने के दौरान घायल हो गई है। जिस पर पार्क प्रशासन मौन साधे हुए है।
विज्ञापन
बिजरानी रेंज के वाटर हॉल नंबर-4 और ग्रास लैंड में दिखने वाली चार शावकों के साथ दिखने वाली बाघिन सांभर का शिकार करने के दौरान सांभर के सींग गले में लगने से घायल हो गई। बाघिन की गर्दन में गहरा घाव हो गया है, जिसमें मक्खी, मच्छर लगने के चलते वह अपने नाखून से घाव को खुजा रही है। इस घायल बाघिन का फोटो दिल्ली निवासी पर्यटक फैसल रिजवी ने लिया है।
इस संबंध में पार्क के उच्चाधिकारियों से संपर्क करना चाहा तो सभी का नंबर कवरेज क्षेत्र से बाहर बता रहा था। सूत्रों ने बताया कि बाघिन को मांस में एंटीबाइटिक मिलाकर देने के लिए टीम जुटाई जा रही है। सूत्रों ने बताया कि घायल बाघिन पर निगाहें रखी जा रही है। दिक्कत यह है कि बाघिन की गर्दन में घाव होने के कारण वह उसे नाखूनों से खुजा रही है, जबकि जीभ से नहीं चाट पा रही है। इललिए उसे ज्यादा परेशानी हो रही है।