फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   There will be tight security on the highway from 6 to 10 o'clock

छह से 10 बजे तक हाईवे पर रहेगी कड़ी सुरक्षा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jul 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
There will be tight security on the highway from 6 to 10 o'clock
रामनगर के मोहान में मौजूद कॉर्बेट उपनिदेशक नीरज कुमार, रामनगर वन प्रभाग के डीएफओ चंद्रशेखर जोशी ? - फोटो : RAMNAGAR
रामनगर (नैनीताल)। बाघ के आतंक के चलते काशीपुर-बुआखाल नेशनल हाईवे पर शाम छह बजे से रात दस बजे तक पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम गश्त करेगी। बाइक सवार ग्रामीण हाईवे पर कॉनबाय के साथ मोहान और मोहान से सुंदरखाल तक आवाजाही करेंगे। वन विभाग क्षेत्र में हिंसक हुए बाघ को ट्रैंक्यूलाइज करने की तैयारी में जुट गया है।
विज्ञापन

शनिवार रात अल्मोड़ा से लौट रहे अमरोहा निवासी दो युवकों पर बाघ ने हमला किया और एक युवक को घसीटकर जंगल में ले गया। हाईवे पर लगातार होते हादसों को देखते हुए मोहान में पुलिस, प्रशासन और वन विभाग की बैठक हुई। बैठक में रामनगर वन प्रभाग के डीएफओ चंद्रशेखर जोशी, कॉर्बेट पार्क के उपनिदेशक नीरज कुमार, एडीएम अशोक जोशी, तहसीलदार बिपिन चंद्र पंत, नायब तहसीलदार डीसी मिश्रा और सीओ बलजीत सिंह भाकुनी मौजूद रहे। बैठक में तय हुआ कि शाम छह से रात दस बजे तक हाईवे पर चलने वाले बाइक सवारों की सुरक्षा की जाएगी। सुंदरखाल से लेकर मोहान तक दोनों ओर बैरियर लगाए जाएंगे। बैरियर पर वन विभाग और पुलिस की टीम मौजूद रहेगी। बाइक सवारों को कॉनबाय के साथ दोनों ओर भेजा जाएगा जिससे वन्यजीवों से लोगों की सुरक्षा की जा सके। हाईवे पर वनकर्मियों की गश्त बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन

वन मंत्री से मिले स्थानीय विधायक
हाईवे पर हिंसक हो रहे बाघ की समस्या को लेकर विधायक दीवान सिंह बिष्ट देहरादून में वन मंत्री सुबोध उनियाल से मिले। वन मंत्री ने हिंसक हो रहे बाघ को पकड़ने की मांग की। इस मौके पर भाजपा नेता मदन जोशी, संजय डॉर्बी, हरीश दफौटी आदि रहे। विधायक ने बताया कि वन मंत्री ने बाघ को ट्रैंक्यूलाइज करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र में घूम रहे है तीन से चार बाघ
ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ रोष जताते हुए कहा कि इस इलाके में लंबे समय से बाघ का आतंक बना हुआ है। इलाके में कई लोगों को चार बाघ दिखे हैं। बाघ कई पालतू जानवरों को अपना शिकार बना चुका है। ग्रामीणों पर बाघ के कई हमले हो चुके हैं। स्कूली बच्चों में बाघ का भय बना हुआ है। वनाधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में दो बाघों की मूवमेंट कैमरा ट्रैप में आ रही है।

बाघ को ट्रैंक्यूलाइज करने के निर्देश हो चुके हैं। शाम छह से रात दस बजे तक कॉनबाय के साथ बाइक सवार चलेंगे। ड्रोन के जरिए भी बाघ के मूवमेंट पर नजर रखी जा रही है। जल्द ही बाघ को पकड़ लिया जाएगा।
- धीरज पांडे, निदेशक कॉर्बेट टाइगर रिजर्व
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed