{"_id":"690faca470c6557ebb0f7e2d","slug":"there-will-be-strong-security-measures-around-naini-lake-including-piling-nainital-news-c-238-1-ntl1003-120003-2025-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: नैनीझील के चारों ओर पाइलिंग समेत अन्य उपायों से होगी पुख्ता सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: नैनीझील के चारों ओर पाइलिंग समेत अन्य उपायों से होगी पुख्ता सुरक्षा
Sun, 09 Nov 2025 02:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sun, 09 Nov 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। शासन-प्रशासन के निर्देश के क्रम में सिंचाई विभाग की ओर से की जा रही कवायद रंग लाई तो नैनीझील के चारों ओर सुरक्षा दीवार की स्थायी मरम्मत हो सकेगी। इससे नैनीझील की सुरक्षा के साथ ही झील के चारों ओर बसे शहर की नींव भी मजबूत होगी। सिंचाई विभाग की ओर से इसके लिए 35 करोड़ रुपये के अनुमानित बजट का प्रस्तावित किया है। हालांकि विस्तृत डीपीआर में बजट में आंशिक फेर बदल की भी संभावनाएं हैं।
बता दें कि 1830 के दशक में अंग्रेजों की ओर से खोजे गए नगर के मध्य में विशाल झील तो चारों ओर पहाड़ी पर जंगल व कुछ मकान थे। बाद के वर्षों में झील के चारों ओर सुरक्षा दीवार बनाई गई तथा उसके समीप पैदल मार्ग। बसासत बढ़ने पर जहां पहाड़़ी पर दबाव बढ़ा है, वहीं मॉल रोड पर वाहनों का दबाव बढ़ने से कारण भू-धंसाव होने लगा है। वर्ष 2018 में पर्यटन कार्यालय के समीप 25 मीटर हिस्सा झील में समाया तो इस वर्ष 2025 में उसके समीप भी भू-धंसाव हुआ। लोअर मालरोड पर कई स्थानों पर दरारें खतरे का संकेत दे रही हैं। बारिश से पूर्व सिंचाई व लोनिवि के भौतिक निरीक्षण में कई स्थानों पर सुरक्षा दीवार संवेदनशील दिखी।
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत समेत शासन के निर्देश पर सिंचाई विभाग की ओर से झील के चारों ओर की सुरक्षा दीवार के लिए 35 करोड़ रुपये का अनुमानित बजट का प्रस्ताव तैयार किया है जिसका शासन स्तर पर पत्राचार हो रहा है। संवाद
विज्ञापन
पाइलिंग से होगी सुरक्षा
नैनीताल। सिंचाई विभाग के अधिकारियों के मुताबिक इसमें झील की तलहटी में चारों ओर पाइलिंग की जाएगी। दो से तीन मीटर तक पाइलिंग होगी। उसके ऊपर, ड्राफ्ट, सीसी समेत सुरक्षा दीवार बनाई जाएगी। पहाड़ी की ओर से आने वाले पानी का धंसाव ही दीवारों को कमजोर करता है। इसमें बरसाती व अन्य पानी की निकासी की भी योजना होगी।
कोट
उच्चाधिकारियों के निर्देश पर झील के चारों ओर पाइलिंग, सुरक्षा दीवार समेत अन्य सुरक्षा के लिए 35 करोड़ रुपये के अनुमानित खर्च को लेकर पत्राचार किया जा रहा है। फाइनल डीपीआर में आंशिक संशोधन हो सकता है। -डीके सिंह, अधिशासी अभियंता, सिचाई