फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   There will be route diversion on Saturday for the visit of Defense Minister Rajnath Singh to Haldwani

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का दौरा: आज रहेगा रुट डायवर्जन, रात नौ बजे तक नहीं चलेंगे भारी वाहन

Fri, 20 Mar 2026 09:59 AM IST
गायत्री जोशी माई सिटी रिपोर्टर
माई सिटी रिपोर्टर Published by: गायत्री जोशी Updated Fri, 20 Mar 2026 09:59 AM IST
सार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के कार्यक्रम  के चलते हल्द्वानी में शनिवार को पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान लागू किया है। शहर के अंदर सभी खनन गेट बंद रहेंगे। भारी मालवाहक वाहन सुबह सात बजे से रात नौ बजे तक नहीं चलेंगे। 

विज्ञापन
There will be route diversion on Saturday for the visit of Defense Minister Rajnath Singh to Haldwani
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह। 

विस्तार

हल्द्वानी में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के कार्यक्रम के चलते पुलिस ने शनिवार को रूट डायवर्जन प्लान लागू किया है। शहर के अंदर शनिवार को सभी खनन गेट बंद रहेंगे। शनिवार सुबह सात बजे से रात नौ बजे तक भारी मालवाहक वाहन शहर में नहीं चलेंगे।

विज्ञापन

एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी ने बताया कि पर्वतीय क्षेत्रों में जाने वाले सभी वाहन ज्योलीकोट, गेठिया होते हुए भवाली नए बाईपास से जाएंगे। हल्द्वानी आने वाले वाहन इसी मार्ग का प्रयोग करेंगे। पिथौरागढ़ और चंपावत से आने वाले वाहन वीवीआईपी मूवमेंट से 15 मिनट पहले खुटानी बैंड से 200 मीटर पीछे रोके जाएंगे। भीमताल मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। घोड़ाखाल स्कूल से वीवीआईपी फ्लीट के प्रस्थान करते ही भवाली-भीमताल मोटर मार्ग जीरो जोन रहेगा।

विज्ञापन

एसएसपी ने कहा कि हल्द्वानी में आवश्यक सेवा से जुड़े छोटे बड़े सभी वाहन बाईपास मार्ग का प्रयोग करेंगे। इसी प्रकार रोडवेज बसें अपने निर्धारित रूट से ही रोडवेज स्टेशन आएंगी। पर्वतीय क्षेत्र से आने वाली बसें नरीमन तिराहा से डायवर्ट होकर गौलापार होते हुए तीनपानी फ्लाईओवर से रोडवेज स्टेशन आएंगी। पर्वतीय क्षेत्र के लिए जाने वाली रोडवेज/केमू की बसें रोडवेज पूर्वी से ताज चौराहा होते हुए गौलापुल से नारीमन होते जाएंगी। सिडकुल और अन्य निजी बसें होंडा शोरूम तिराहा तक ही आएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

हल्के वाहनों के लिए प्लान
बरेली रोड से पर्वतीय क्षेत्र जाने वाले वाहन बाईपास से जाएंगे। यदि शहर में कुछ वाहन आ गए तो वह मंडी तिराहा से डायवर्ट होकर शनिबाजार होते हुए गौलापार बाईपास से जाएंगे। रामपुर रोड से आने वाले वाहन दिनेशपुर मोड़ (पंतनगर तिराहा) से एनएच 109 होते हुए नगला तिराहा से लालकुआं होते हुए आएंगे। यदि कुछ वाहन शहर में आ गए तो गन्ना सेंटर से डायवर्ट होकर बरेली रोड होते हुए जाएंगे। कालढूंगी से आने वाले वाहन नैनीताल तिराहा से डायवर्ट होकर मंगोली होते हुए जाएंगे।

यहां जीरो जोन

नैनीताल बैंक तिराहा से सौरभ होटल तिराहा

दोनहरिया तिराहा-सरस्वती रेस्टोरेंट तिराहा

पानी की टंकी तिराहा से कुल्यालपुरा चौराहा

तिकोनिया चौराहा से कैनाल सड़क होते हुए कुल्यालपुरा चौराहा

महारानी होटल तिराहा से सरस्वती रेस्टोरेंट तिराहा

यहां रहेगी पार्किंग

रैली की बसें तिकोनिया में सबको उतारकर बरेली रोड गांधी इंटर कॉलेज ग्राउंड में पार्क होंगी।

गांधी इंटर कॉलेज व एचएन इंटर कॉलेज पार्किंग भरने पर बसें उत्थान मंच हीरानगर में पार्क होंगी।

काशीपुर, रामनगर, कालाढूंगी से आने वाली बसें पनचक्की रोड पर पानी की टंकी श्यामा गार्डन में कार्यकर्ताओं को उतारकर सेक्रेट हार्ट स्कूल में पार्क होंगी।

पहाड़ से आने वाली बसें आवास विकास तिराहा पर कार्यकर्ताओं को उतार कर एलआईसी ऑफिस में पार्क होंगी।

अधिकारियों के वाहनों की पार्किंग घोड़ाखाल सैनिक स्कूल के भोजनालय के पास स्थित मैदान में की जाएगी। आम जनता के वाहनों के लिए घोड़ाखाल मंदिर के पास मैदान में पार्किंग की व्यवस्था रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed