फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   There will be power cut from Ranibagh to Bareilly Road for two days

Nainital News: दो दिन रानीबाग से बरेली रोड तक बिजली रहेगी गुल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 02:45 AM IST
विज्ञापन
There will be power cut from Ranibagh to Bareilly Road for two days
हल्द्वानी। यूपीसीएल ने बृहस्पतिवार से विद्युतीकरण कार्य के लिए दो दिन के शटडाउन का शेड्यूल जारी किया है। इसके चलते सुबह से दोपहर तक चार घंटे बिजली गुल रहेगी। इससे करीब 10 हजार लोग प्रभावित होंगे।
विज्ञापन

विद्युत वितरण खंड शहर की ओर से 28 अगस्त को कमलुवागांजा से आ रही 33 केवी लाइन के समीप पेड़ों की लॉपिंग-चापिंग का काम कराया जाएगा। इस दौरान रानीबाग बिजलीघर के शीशमहल फीडर की बिजली सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक बाधित रहेगी। 30 अगस्त को जीआईएस उप संस्थान काठगोदाम के एमईएस व काॅलटैक्स फीडर, 13 बीघा बिजलीघर के धान मिल, नई बस्ती फीडर तथा कालाढूंगी रोड चौराहा बिजलीघर के बरेली रोड फीडर, आजादनगर, रामपुर रोड, बाजार फीडर की बिजली सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक बाधित रहेगी। अधिशासी अभियंता प्रदीप कुमार ने बताया कि शेड्यूल अवधि में शीशमहल में नए पोल भी लगाए जाने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed