फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   There will be Dussehra one day in October and Diwali every night.

Nainital News: अक्तूबर में एक दिन दशहरा और हर रात होगी दिवाली

Fri, 29 Sep 2023 12:59 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 29 Sep 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
There will be Dussehra one day in October and Diwali every night.
उल्कापिंड
नैनीताल। इस वर्ष अक्तूबर माह की रातों को आकाश का नजारा दुर्लभ, अदभुद और शानदार होने वाला है। यह अक्तूबर उल्कापातों का मौसम है। इस महीने सात उल्कापात होंगे जो अपने चरम तक पहुंचेंगे। वैसे इनके पूरे माह जारी रहने से रोज ही उल्कापात देखा जा सकेगा। इस माह आकाश में क्षुद्रग्रह, बौने ग्रह और अन्य ग्रह भी देखे जा सकेंगे। साथ ही इस माह सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण भी लगेंगे। इस महीने लगभग हर दिन कोई न कोई आकर्षक आकाशीय घटना घटित होगी और लगभग हर रात उल्का पात से टूटते तारों की बारिश देखी जा सकेगी। कह सकते हैं कि इस माह दशहरा एक दिन लेकिन दिवाली हर रात होगी।
विज्ञापन

दो अक्तूबर को एंड्रोमेडा आकाशगंगा आधी रात के आसपास आकाश में अपने उच्चतम बिंदु पर पहुंचेगी। पांच अक्तूबर की रात छोटे मैगेलैनिक बादल (एसएमसी) देखे जा सकते हैं। इस रात एंड्रोमेडा बौनी आकाशगंगा को देखने का भी अवसर है जो हमारी अपनी आकाशगंगा के करीब स्थित है। पांच अक्तूबर की ही रात को कैमलोपार्डालिड्स उल्कापात भी अपने चरम पर होगा। नौ अक्तूबर को ड्रेकोनिड उल्का बौछार आधी रात के समय अपने चरम पर होगी। 10 अक्तूबर की रात दक्षिणी टॉरिड्स उल्कापात को देखने के लिए सबसे अच्छी रात होगी। यह उल्कापात अपने नाम के विपरीत उत्तरी गोलार्ध में नजर आएगा। 11 अक्तूबर की रात को ऑरिगिड उल्कापात चरम पर पहुंचेगा।
विज्ञापन

14 अक्तूबर की सुबह वलयाकार, रिंग फॉर्म में, सूर्य ग्रहण लगेगा हालांकि यह भारत से नजर नहीं आएगा। 15 अक्तूबर को सर्पिल त्रिकोणीय आकाशगंगा भी अपने उच्चतम बिंदु पर स्पष्ट नजर जाएगी। इस महीने विशाल बौना ग्रह एरिस 18 अक्तूबर की रात के आकाश में चमकीला दिखाई देगा, लेकिन इस के लिए दूरबीन की आवश्यकता होगी। 18 अक्तूबर की ही रात जेमिनिड उल्कापात भी अपने चरम पर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अक्तूबर में रात्रि आकाश की सबसे बड़ी घटना ओरियोनिड्स उल्कापात है जो 21 अक्तूबर को चरम पर रहेगा। यह उल्कापात 16 से 30 अक्तूबर तक चलेगा जिसमें प्रति घंटे 21 उल्कापिंड तक हो सकते हैं। 24 अक्तूबर को सुबह से पहले लियोनिस मिनोरिड उल्कापात चरम पर होगा। 28 अक्तूबर की रात को आंशिक चंद्र ग्रहण यूरोप, अफ्रीका और एशिया के साथ-साथ ऑस्ट्रेलिया के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा। संवाद


इनसेट

चांद से दोस्ती निभाते नजर आएंगे गुरु, शनि और शुक्र ग्रह

नैनीताल। इनके अलावा इस महीने तमाम अन्य आकर्षक आकाशीय घटनाएं भी देखने को मिलेंगी। एक अक्तूबर को चंद्रमा और बृहस्पति बेहद नजदीक दिखाई देंगे। 10 अक्तूबर को चंद्रमा और शुक्र साढ़े पांच डिग्री की दूरी पर वर्षभर में सर्वाधिक निकट नजर आएंगे। 20 अक्तूबर की सुबह पूर्वी क्षितिज के ऊपर
शुक्र वर्षभर में सर्वाधिक चमकीला नजर आएगा। 24 अक्तूबर को चंद्रमा और शनि केवल दो डिग्री की दूरी पर सर्वाधिक का निकटता पर दिखाई देंगे। 29 अक्तूबर को सुबह चंद्रमा और बृहस्पति केवल ढाई डिग्री की दूरी पर सर्वाधिक नजदीक दिखाई देंगे


इनसेट

ग्रेट अमेरिकन सोलर एक्लिप्स होगा अत्यंत आकर्षक

नैनीताल। 14 अक्तूबर को नजर आने वाला रिंग सोलर एक्लिप्स अत्यंत आकर्षक रहेगा। इसे वैज्ञानिकों ने ग्रेट अमेरिकन सोलर एक्लिप्स नाम दिया है। यह यूरोप सहित उत्तर व पूर्व एशिया, ऑस्ट्रेलिया और अफ्रीका के अधिकांश भागों, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, प्रशांत, अटलांटिक, आर्कटिक, अंटार्कटिका आदि से नजर आएगा। यह भारत से नजर नहीं आएगा हालांकि डिजिटल माध्यम से पूरी दुनिया इसे देख सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed