फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   There will be an increase in the transfer fee of shops

Nainital News: दुकानों के नामांतरण शुल्क में होगी वृद्धि

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
There will be an increase in the transfer fee of shops
नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में 19 प्रस्तावों को मिली हरी झंडी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
हल्द्वानी। नगर निगम सभागार में हुई बैठक में पार्षदों से चर्चा और रायशुमारी के बाद 19 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इनमें दुकानों के नामांतरण में शुल्क वृद्धि कराने, शहर के तीन अलग-अलग स्थानों पर इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग स्टेशन बनाने और स्वास्थ्य अनुभाग में कार्यरत फील्ड कर्मियों की बायोमेट्रिक मशीनों से 15 अगस्त तक शत प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित कराने जैसे प्रस्ताव शामिल हैं।
निगम सभागार में हुई बैठक में निगम की ओर से जारी किए जाने वाले अनापत्ति प्रमाण पत्रों के लिए यूजर चार्ज की रसीद अनिवार्य करने, जजी रोड पर कूड़ा स्थल से लगी भूमि में आंचल का मिल्क कैफे बनवाने और शनि बाजार में फड़ कारोबारियों के लिए चबूतरे निर्माण के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। कटघरिया चौराहे में नगर निगम की भूमि पर दुकानें व लेबर शेड निर्माण, नगर निगम के स्वामित्व वालीं किरायेदारी दुकानों के विरासतन नामांतरण कराने और मंगल पड़ाव में पुराने टेंपो स्टैंड से लगी भूमि में वेडिंग जोन बनाने का प्रस्ताव भी पास किया गया।
विज्ञापन

बैठक में मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने कहा कि वह निगम क्षेत्र के विकास के लिए कटिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि छह माह के कार्यकाल में जनहित से जुड़े सभी प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है और जनसमस्याओं को हल कराया गया है। बैठक में पार्षद राजेंद्र अग्रवाल, रवि वाल्मिकी, धीरज पांडे, प्रेम बेलवाल, भागीरथी बिष्ट, प्रीति आर्य, मो.गुफरान, सुरेंद्र मोहन नेगी, मनोज जोशी, संजय पांडे, विद्या देवी, नगर आयुक्त ऋचा सिंह, महेश पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
छतरी चौराहे के पास बनेगी लाइब्रेरी
बैठक में छतरी चौराहे के पास नगर निगम के खाली भूखंड में दुकान के साथ ही लाइब्रेरी निर्माण का प्रस्ताव पास किया गया। जीर्णशीर्ण दुकानों की मरम्मत को स्वीकृति, निजी भूमि पर फूड कोर्ट व प्राइवेट पार्किंग निर्माण और छूट समेत किराया जमा करने की अवधि दो माह आगे बढ़ाने के प्रस्ताव पर भी मुहर लगी। इसके अलावा गांधीनगर में नगर निगम के खोड़ वाले स्थान, वर्कशाप लाइन में पुराने गोदामों की जगह, बरेली रोड में नवीन मंडी के समीप खाली पड़े भूखंड और तीनपानी में पूर्व पंचायत भवन के स्थान पर दुकानें बनाने का निर्णय लिया गया।


--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed