फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   There will be a thorough investigation into the recruitment scam, if needed, there will be a CBI inquiry as well.

भर्ती घोटाले की गहन जांच होगीए जरूरत पड़ी तो सीबीआई जांच भी होगीरूभट्ट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Sep 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
There will be a thorough investigation into the recruitment scam, if needed, there will be a CBI inquiry as well.
नैनीताल। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री व क्षेत्रीय सांसद अजय भट्ट ने कहा कि भर्ती घोटाले पर सरकार गंभीर है। इसकी गहन जांच करवाई जा रही है। जरूरत पड़ी तो सरकार इसकी सीबीआई जांच कराएगी।
विज्ञापन

शनिवार को पंत पार्क में सांसद ने पत्रकारों से कहा कि प्रदेश में भर्ती घोटाले मामले में 32 से अधिक लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। प्रकरण संज्ञान में आते ही सरकार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घोटाले के आरोपियों की गिरफ्तारियां कीं। कहा कि विपक्षी हमेशा सरकार की आंखें खोलने का काम करती हैं लेकिन यहां का विपक्ष पाकिस्तान के बयानों का समर्थन कर रहा है। विपक्ष केवल देश विकास कार्यक्रम का विरोध कर रहा है।
विज्ञापन

सांसद भट्ट ने कहा कि जल्द ही उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश सरकार के संयुक्त पहल से भवाली में पंडित गोविंद बल्लभ पंत के निवास स्थान को स्मारक स्थल बनाया जाएगा जहां पर पुस्तकालय और संग्रहालय का निर्माण किया जाएगा। बताया कि इसमें पंत जी के अलावा क्षेत्र के अन्य स्वतंत्रता सेनानियों से संबंधित जानकारी का ब्योरा भी रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पहल से भवाली नए पर्यटक स्थल के रूप में प्रसिद्धि प्राप्त करेगा। इसे लेकर उनकी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से वार्ता की जा चुकी है। जल्द ही अंतिम चरण की वार्ता कर सार्थक पहल की जाएगी। पीपीपी मोड में सैनिक स्कूल की पहल को देश भर में सराहा जा रहा है। काफी मांग आ रही है।
सांसद ने कहा कि उनकी पाताल भुवनेश्वर, तप्तकुंड, चोपता समेत धार्मिक पर्यटन के बढ़ावे की भी मंशा है। इसके लिए भी प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed