{"_id":"6ad3dbd793ac211cfe010e12","slug":"there-will-be-a-drawing-competition-for-students-nainital-news-c-418-1-shld1006-11235-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: विद्यार्थियों के लिए होगी चित्रकला प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: विद्यार्थियों के लिए होगी चित्रकला प्रतियोगिता
Sun, 18 Oct 2026 02:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sun, 18 Oct 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
भीमताल(नैनीताल)। मां कैंचुला संगम समिति की ओर से भीमताल के बिड़ला संस्थान में विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के लिए रविवार को चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। समिति के सदस्यों ने बैठक कर प्रतियोगिता की रुपरेखा रखी। प्रतियोगिता में कक्षा छह से 10वीं तक के विद्यार्थियों के लिए उत्तराखंड के लोकपर्व और कक्षा 11वीं से ऊपर के विद्यार्थियों के लिए ग्रामीण परिवेश विषय निर्धारित किया गया है। प्रतियोगिता सुबह 11 बजे से आयोजित की जाएगी और विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। समारोह में मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति कुरियन जोसेफ रहेंगे। समिति की सदस्य निधि शाह और तनुजा जोशी ने विद्यार्थियों से बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने की अपील की। इस दौरान शशि जोशी, शोभा चौबे, अंजली कुल्याल, किरण भाकुनी, बीना भट्ट, लीला जोशी, सुनीता जोशी, हंसा जोशी रहीं।
विज्ञापन