फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   There will be a ban on the entry of vehicles in the market on Dhanteras

धनतेरस पर बाजार में वाहनों के प्रवेश पर लगेगी रोक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
There will be a ban on the entry of vehicles in the market on Dhanteras
प्रतीकात्मक।
हल्द्वानी। धनतेरस पर बाजार क्षेत्र में वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा। शहर को जीरो जोन बनाया जाएगा। यह कवायद त्योहार के दिन जाम से निपटने और लोगों को खरीदारी में सुविधा को देखते हुए उठाया जा रहा है। पुलिस की टीमें शहर के बाहरी इलाकों में अस्थायी पार्किंग चिह्नित कर रही हैं। 27 अक्तूबर को पुलिस अधिकारियों और व्यापारियों के बीच बैठक में इस पर अंतिम मुहर लगाई जाएगी।
विज्ञापन

एसपी सिटी डॉ. जगदीश चंद्र ने सोमवार की दोपहर बहुउद्देशीय भवन में त्योहारों पर यातायात व्यवस्था को लेकर बैठक की। एसपी सिटी ने बताया कि व्यापारियों से वार्ता करने के बाद शहर को जीरो जोन बनाने के लिए अंतिम रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन

ऐसा होगा ट्रैफिक प्लान
- कालाढूंगी रोड के वाहनों को जेल रोड तिराहे के पास रोका जाएगा।
-नैनीताल रोड पर कोआपरेटिव तिराहा या तिकोनिया पर वाहन रोके जाएंगे।
-रामपुर रोड के सरगम टाकीज और बरेली रोड पर भी मंगलपड़ाव में वाहनों को रोका जाएगा।
-व्यापारी अपने वाहनों को स्टेडियम, सरस मार्केट पार्किंग में रखेंगे।
-बाजार में आने वाले लोग सामान की खरीदारी करने के बाद पार्किंग तक पैदल जाएंगे।
-ठेले और फड़ वालों को भी उचित स्थान पर खड़ा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed