फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   There was traffic jam at many places in Haldwani, people were troubled.

Nainital News: हल्द्वानी में जगह- जगह लगा जाम, परेशान रहे लोग

Mon, 01 Dec 2025 02:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 01 Dec 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
There was traffic jam at many places in Haldwani, people were troubled.
वर्कशॉप रोड पर लगा जाम।    संवाद
हल्द्वानी/ रामनगर। हल्द्वानी में जाम की समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। वीकेंड पर यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के तमाम दावे किए जाते हैं मगर धरातल पर फेल हो जाते हैं। रविवार को कई स्थानों पर जाम लगने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन



तिकोनिया चौराहा के पास वर्कशाप रोड पर आड़े- तिरछे वाहन खड़े होने के कारण जाम की समस्या बनी रही। इसी मार्ग से रोडवेज की बसें गुजरती हैं इसलिए यहां जाम की दिक्कत आए दिन की समस्या बन चुकी है। देवलचौड़ चौराहा और तीनपानी बाईपास-टीपीनगर चौराहा पर भी दिन में कई बार जाम लगने से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। देवलचौड़ चौराहे पर जाम की समस्या रोजाना की हो गई है। इस चौराहे से छड़ायल मार्ग पर मालवाहक बड़े वाहनों का बेरोक टोक आवागमन होने से यह समस्या पैदा हो रही है। इसके अलावा डहरिया-धानमिल रोड पर पेयजल लाइन डाली जा रही है लेकिन ट्रैफिक डायवर्ट न किए जाने से यहां भी जाम लग जा रहा है। दोपहिया वाहन तक फंस जा रहे हैं। रामनगर में भवानीगंज, लखनपुर चुंगी समेत अन्य स्थानों पर वीकेंड के चलते रविवार को जाम की स्थिति बनी रही। इसके चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सीओ सुमित पांडेय ने बताया कि यातायात के लिए सभी चौराहों पर पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। जाम की स्थिति बनने पर रूट डायवर्जन भी किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed