{"_id":"662319960e26f6b7910c64f4","slug":"there-was-silence-from-the-road-to-the-polling-stations-nainital-news-c-238-1-ntl1002-104606-2024-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: सड़क से लेकर मतदान केंद्रों तक रहा सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: सड़क से लेकर मतदान केंद्रों तक रहा सन्नाटा
Sat, 20 Apr 2024 06:55 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sat, 20 Apr 2024 06:55 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। सामान्य दिनों की तुलना में शुक्रवार को जिले के पर्वतीय क्षेत्रों में सड़कों से लेकर मतदान केंद्रों तक सन्नाटा पसरा रहा। सुबह के समय पोलिंग बूथों में भीड़ नजर आई लेकिन दोपहर बाद किसी भी बूथ में मतदाताओं की कतार नजर नहीं आई। एक ओर मतदान का प्रतिशत कछुआ चाल चल रहा था, तो वहीं दूसरी ओर भीमताल से नैनीताल तक जगह-जगह धधकते जंगल चटख धूप में तापमान को बढ़ाने का काम कर रहे थे। डाकबंगला स्थित अपने बूथ में मतदान करने के बाद अमर उजाला संवाददाता ने भीमताल से नैनीताल तक का सफर कर मतदान का जायजा लिया।
भीमताल और नैनीताल विधानसभा क्षेत्र में सुबह नौ बजे तक आठ फीसदी ही वोट पड़े थे जबकि 11 बजे भीमताल में 21.24 और नैनीताल में 20 फीसदी वोट पड़ चुके थे। दोपहर बाद अधिकांश बूथों में सन्नाटा पसरा रहा। वहीं भीमताल, भवाली और नैनीताल में अधिकांश दुकानों के शटर गिरे रहे। सुबह 11:30 बजे के करीब मेहरागांव स्थित सरकारी स्कूल में बने पोलिंग बूथ में सात आठ मतदाता वोट देने के लिए लाइन में दिखे। जबकि दोपहर 12 बजे भवाली के टम्टयूड़ा रेहड़ में स्थित प्राइमरी पाठशाला और गांधी कॉलोनी स्थित लोनिवि डाकबंगला बूथ में 20 से 25 फीसदी तक मतदान हो चुका था।
दूसरी ओर दोपहर 12:30 बजे के करीब भवाली बाजार में सन्नाटा था। भीमताल से लेकर नैनीताल तक सड़कों पर गिने चुने वाहन ही नजर आ रहे थे। अलबत्ता भवाली-नैनीताल सड़क में कुछ सैलानी टैक्सी बाइकों से आवाजाही करते दिखे। वहीं सड़कों के किनारे सैलानियों से गुलजार रहने वाली अधिकांश फूड वैन भी मौके पर नजर नहीं आई।