फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   There was an attempt to rape the girl, search for the kidnapper intensified

Nainital News: बच्ची से दुष्कर्म का हुआ था प्रयास, अपहरणकर्ता की तलाश तेज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 02 May 2025 02:55 AM IST
विज्ञापन
There was an attempt to rape the girl, search for the kidnapper intensified
हल्द्वानी। शहर की नीलांचल कॉलोनी के एक खेत में झोंपड़ी डालकर रह रहे बटाईदार परिवार की आठ साल की मासूम का अपहरण करने वाले नकाबपोश का पुलिस दूसरे दिन भी पता नहीं लगा पाई। इस बीच पुलिस ने जांच के बाद दावा किया है कि बच्ची के साथ दुष्कर्म नहीं हुआ, आरोपी ने प्रयास जरूर किया था। बच्ची सुरक्षित है और परिवार के लोगों ने बुधवार की रात सतर्कता के साथ बिताई।
विज्ञापन


यूपी के रामपुर जिले के शाहाबाद क्षेत्र के एक गांव के एक युवक की आठ साल की मासूम बच्ची मंगलवार रात परिवार के साथ झोंपड़ी में से रही थी। करीब पौने तीन बजे नकाबपोश युवक उसे झोंपड़ी से उठा ले गया। आधा घंटा बाद जब मासूम वापस आई तो उसके शरीर पर कपड़े नहीं थे। वह बदहवास थी और उसके हाथ पीछे बंधे थे। परिवार को अनहोनी की आशंका हुई। बुधवार सुबह पुलिस ने जांच की। अज्ञात के खिलाफ अपहरण की धारा में मुकदमा दर्ज कर बच्ची का मेडिकल भी कराया। पुलिस के अनुसार मेडिकल में दुष्कर्म की बात तो सामने नहीं आई लेकिन उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास हुआ था। कोतवाली प्रभारी राजेश कुमार यादव ने कहा कि बच्ची के साथ दुष्कर्म की बात सामने नहीं आई हैं। आरोपी को जल्द ही पकड़ा जाएगा। मुकदमा में पॉक्सो की धारा भी बढ़ेगी। माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed