फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   There was a traffic jam for hours from Bhimtal to Kainchidham.

Nainital News: भीमताल से कैंचीधाम तक घंटों लगे रहा जाम

Mon, 20 May 2024 05:56 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 20 May 2024 05:56 AM IST
विज्ञापन
There was a traffic jam for hours from Bhimtal to Kainchidham.
भवाली बाजार में लगे भीषण जाम को खोलने में पुलिस दिखाई नहीं दी। संवाद - फोटो : भवाली बाजार में लगे भीषण जाम को खोलने में पुलिस दिखाई नहीं दी। संवाद
भीमताल/भवाली/गरमपानी(नैनीताल)। पर्यटन सीजन में सैलानियों को बेहतर यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराने के पुलिस और जिला प्रशासन के दावे फेल होते नजर आ रहे हैं। रविवार को भीमताल, रानीबाग, भवाली और कैंचीधाम में घंटों जाम लगने से सैलानियों और यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

भीमताल में तिकोनिया से डांठ तक सड़क किनारे वाहन खड़ा रहने से जाम लग गया। जिससे सैलानी और पैदल राहगीर परेशान रहे। वाहनों को हटाने के लिए पुलिस की ओर से कोई कार्यवाही नहीं की गई। भीमताल के पर्यटन कारोबारी नितेश बिष्ट, गौतम मटियाली ने बताया कि जाम लगने से सैलानी परेशान रहे। कहा कि शनिवार की रात भर भीमताल से रानीबाग तक घंटों जाम लगने से सैलानियों की ट्रेनें तक छूट गई। वहीं रविवार को भी जाम लगने से पर्यटन कारोबार प्रभावित रहा। उन्होंने जिला प्रशासन से पार्किंग निर्माण के साथ जाम की समस्या हल करने की मांग की है। वहीं भवाली से कैंचीधाम तक जाम की समस्या बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed