फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   There was a jam in Haldwani city due to VIP movement

Haldwani News: माननीय 20 मिनट में शहर से गुजरे, जनता दाे घंटे फंसी रही, एक घंटा वाहनों को रोका

Thu, 26 Jun 2025 11:38 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 26 Jun 2025 11:38 AM IST
सार

वैसे हल्द्वानी के लिए जाम आम बात है। आए दिन लगता है, लेकिन वीआईपी मूवमेंट ज्यादा दर्द दे जाते हैं। बुधवार को भी यही सब दिखा। काठगोदाम रोड पर नैनीताल से आने वाले वाहनों को तिकोनिया पर रोक दिया गया। साढ़े दस बजे से एक घंटे तक सड़क पर यातायात रोका गया।

विज्ञापन
There was a jam in Haldwani city due to VIP movement
हल्द्वानी शहर में जाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

माननीय का तय कार्यक्रम 10:30 बजे। आगमन एक घंटे बाद 11:30 बजे। दोनों समय पर पुलिस पूरी तरह पाबंद। साढ़े दस बजते ही तिकोनिया के दोनों तरफ रोड को जीरो जोन कर दिया। माननीय हेलीपैड पर दस मिनट रूके, 20 मिनट में शहर पार किया। जनता एक घंटे तक तो जस की तस वाहनों में फंसी रही और एक घंटे उसे जाम से निकलने में लग गए। कुल 20 मिनट का विजिट दो घंटे की दिक्कत के बराबर हो गया। दोपहर तक शहर जाम की चपेट में रहा।

विज्ञापन

वैसे हल्द्वानी के लिए जाम आम बात है। आए दिन लगता है, लेकिन वीआईपी मूवमेंट ज्यादा दर्द दे जाते हैं। बुधवार को भी यही सब दिखा। काठगोदाम रोड पर नैनीताल से आने वाले वाहनों को तिकोनिया पर रोक दिया गया। साढ़े दस बजे से एक घंटे तक सड़क पर यातायात रोका गया। नैनीताल रोड पर वाहन काठगोदाम तक लाइन लग गई तो हल्द्वानी की तरफ तिकोनिया से कालूसिद्ध मंदिर तक। लिंक रोड का तो हाल मत पूछिए। जो जहां फंसा वह वही थमकर रह गया। न साइड से निकल सकता था और न ही लिंक रोड पकड़ सकता था। जाम में वाहनों की संख्या बढ़ती चली गई। वाहनों में फंसे बच्चे परेशान हो गए। वाहन सवार लोग झल्ला गए। जब करीब 11:40 बजे एक लंबी चौड़ी फ्लीट तिकोनिया चौराहा पर देखी तो फंसे लोगों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन

मगर इस बीच तिकोनिया में वाहन रोके जाने की वजह से नवाबी रोड भी जाम से पट गया। कालाढूंगी रोड पर वाहनों का दबाव बढ़ा रहा। काठगोदाम चौराहा से वाहनों काे गौलापार की तरफ भेजा गया। मुखानी क्षेत्र भी जाम से जूझ गया। शहर में जाम की स्थिति दोपहर तक बनी रही। कालू सिद्ध मंदिर से लेकर रोडवेज तक जाम लगा। इसके अलावा रामपुर रोड और बरेली रोड पर भी यही स्थिति दिखी।

विज्ञापन
विज्ञापन


जाम में फंसी एंबुलेंस निकाली, सीने में दर्द होने पर पर्यटक को पहुंचाया अस्पताल
वीआईपी मूवमेंट की वजह से नैनीताल–हल्द्वानी मार्ग पर वाहनों को रोक दिया गया था। पुलिस ने इस दौरान वीवीआईपी रूट पर आ रही एंबुलेंस और प्राइवेट वाहन में सवार दो लोगों को उपचार के लिए मार्ग खोला और एस्कार्ट कर अस्पताल तक पहुंचाया। नैनीताल रोड पर एक पर्यटक की तबीयत बिगड़ गई। उसे एंबुलेंस से हल्द्वानी भेजा गया। वीरभट्ठी के पास भी ट्रैफिक को रोका जा रहा था। रोके हुए ट्रैफिक में एक व्यक्ति के सीने में अचानक दर्द उठा। वहां से पुलिस ने उसे अपने वाहन से वीवीआईपी रूट से पार करवाया। कार में सवार को अस्पताल भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed