फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   There should be a CBI inquiry into the Ankita Bhandari murder case.

Nainital News: अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच हो

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 31 Dec 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
There should be a CBI inquiry into the Ankita Bhandari murder case.
रामनगर। महिला एकता मंच ने अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच कराने की मांग को लेकर जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया।लखनपुर चौक पर आयोजित सभा में कौशल्या चुनियाल ने कहा कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। भाजपा सरकार अगर बेटियों को सुरक्षा नहीं दे पा रही है तो उसे सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि एससी एसटी आयोग निष्पक्ष कार्रवाई करने की जगह भाजपा नेताओं के हाथों की कठपुतली बन चुका है। महिलाओं के साथ हो रही हिंसा को जातिवादी रंग देकर अपराधियों को बचाने की कोशिश कर रहा है। इस दौरान उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के प्रभात ध्यानी, समाजवादी लोक मंच के मुनीष कुमार, प्रगतिशील एकता मंच की तुलसी छिम्वाल, एडवोकेट पूरन चंद्र पांडेय, महिला एकता मंच की माया, करणी सेना के सूरज चौधरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed