फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   There is no roadways service from Kichha to Delhi and Dehradun

Nainital News: किच्छा से दिल्ली और देहरादून के लिए नहीं है रोडवेज सेवा

Sun, 01 Jun 2025 01:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sun, 01 Jun 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
There is no roadways service from Kichha to Delhi and Dehradun
किच्छा। नगर की परिवहन व्यवस्था लंबे समय से बदहाल है। रोडवेज बस अड्डे से दिल्ली व देहरादून के लिए कोई सीधी बस सेवा नहीं है। यही नहीं सिटी बस सेवा भी लंबे समय से बंद है।
विज्ञापन

किच्छा जिले के सबसे पुराने शहरों में शामिल है। मगर यहां परिवहन की सुविधा पटरी से उतरी हुई है। कभी यहां से दर्जनों सिटी बसें रुद्रपुर के लिए चलती थीं जो देवरिया, लालपुर के लोगों को सहूलियत देती थीं, निगम ने उसे बंद कर दिया। बीते सालों में रुद्रपुर में सिडकुल व अन्य उद्योग लगने से बड़ी संख्या में श्रमिक रोज रुद्रपुर जाते हैं। इन लोगों को ऑटो पर सवारी करनी पड़ती है।
विज्ञापन

लोग व्यापार, स्वास्थ्य के अलावा नौजवान शिक्षा और रोजगार के लिए दिल्ली व देहरादून जाने के लिए रुद्रपुर से बस पकड़ते हैं। सर्वाधिक परेशानी लालपुर, देवरिया, रामेश्वरपुर, महाराजपुर, शिमला पिस्तौर, नारायणपुर के लोगों को होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरएम, केएस राणा ने बताया कि दो से तीन महीने में किच्छा में नये बस अड्डे का शुभारंभ हो जाएगा। इसके बाद वहां से सीधी बसों का संचालन होगा। किच्छा से रुद्रपुर के बीच सिटी बस भी चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed