फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   There is a limit : 14 months for number plate cut detour

हद हो गई : 14 महीने से नंबर प्लेट के लिए काट रहे चक्कर

Thu, 30 Apr 2015 02:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी Updated Thu, 30 Apr 2015 02:18 AM IST
विज्ञापन

हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट वाहन स्वामियों के लिए टेंशन बन चुका है। हद यह है कि करीब 14 महीने से एक वाहन स्वामी संभागीय परिवहन कार्यालय का चक्कर काट रहा है। जिस कंपनी के पास ठेका है, वह उसे चक्कर लगवा रही है। जब वाहन स्वामी ने कंपनी के कर्मचारी से शिकायत की, तो उसके साथ कथित तौर पर अभद्रता की गई। मामले की लिखित शिकायत वाहन स्वामी ने आरटीओ से की है।

विज्ञापन


हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने का ठेका लिंक-उत्सव कंपनी के पास है। यह कंपनी सही समय पर नंबर लगाने में सफल नहीं हो पा रही है। इसके चलते कार्यालय में हंगामा, शिकायत, तकरार होती रहती है। अधिकारियों ने रिपोर्ट शासन को भेजी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब मामला दिन, महीने में नहीं, बल्कि साल में पहुंच गया है। शिवपुरम मुखानी निवासी कमलेश जिन्होंने 2014 फरवरी में रजिस्ट्रेशन की फीस, नंबर प्लेट का पैसा जमा कर दिया गया। यूके 04 क्यू/8565 नंबर भी अलाट हो गया, पर यह नंबर प्लेट अब तक नहीं लग पाई है।
विज्ञापन


वह करीब 14 महीने से कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं। उनका आरोप है कि वाहन के अभिलेख नहीं होने के कारण दो बार चालान तक हो चुका है। जब नंबर प्लेट को लेकर कंपनी के कर्मचारी से शिकायत की गई, तो उन्होंने अभद्रता की। मामले की शिकायत आरटीओ एसके सिंह से लिखित में की गई है। आरटीओ सिंह का कहना है कि कंपनी की बार शिकायत आ चुकी है। इस संबंध में शासन को भी अवगत कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed