{"_id":"a3cdc932bae35c3d613e97eed185ee24","slug":"then-smashed-water-line-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर तोड़ी पेयजल लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर तोड़ी पेयजल लाइन
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Fri, 08 May 2015 01:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल रोड के चौड़ीकरण के चलते जेसीबी से पेयजल लाइनें तोड़ी जा रही हैं। बुधवार को डिग्री कालेज के पास लाइन तोड़ी थी, गुरुवार को भी डिग्री कालेज के पास ही पेयजल लाइन तोड़ दी, जिससे जगदंबा नगर, केनाल रोड, नवाबी रोड, कलावती कालोनी और नैनीताल रोड से लगे इलाकों में पेयजल सप्लाई पूरे दिन ठप रही। जल संस्थान के अधिकारियों के मुताबिक लोनिवि को जानकारी दिए बगैर जेसीबी चलाई जा रही है, जिससे उनकी पेयजल लाइनें टूट रही हैं।
विज्ञापन
उधर, हिम्मतपुर तल्ला में नलकूप की मोटर खराब होने से क्षेत्रवासी पिछले 10 दिनों से पेयजल किल्लत झेल रहे हैं। मुखानी और पीलीकोठी इलाके की लाइन का वाल्व खराब होने से पेयजल संकट गहराया है। क्षेत्रवासियों ने प्रभावित इलाकों में वैकल्पिक व्यवस्था के तहत पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन
जेसीबी से लाइन टूटने की जानकारी देर से मिली। लाइन को देर शाम ठीक करा दिया गया है। अन्य प्रभावित इलाकों में टैंकरों से पेयजल बांटा जा रहा है।
- आरपी डोबवाल, सहायक अभियंता जल संस्थान।