{"_id":"474573b79b1438d4fa9442749962a530","slug":"then-smashed-pipelines-road-excavation-people-upset-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क खुदाई में फिर तोड़ी पाइप लाइनें, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क खुदाई में फिर तोड़ी पाइप लाइनें, लोग परेशान
ब्यूरो/अमर उजाला,भीमताल
Updated Sun, 19 Apr 2015 02:04 AM IST
विज्ञापन
लोनिवि की लापरवाही का खामियाजा इस बार नौकुचियाताल रोड के आसपास रहने वाले ग्रामीणों को उठाना पड़ रहा है। क्योंकि विभाग की ओर से नौकुचियाताल रोड पर नाली खुदाई के दौरान सड़क किनारे कई जगह पाइप लाइनें बुरी तरह तोड़ दी गई हैं, जिससे कई लोगों के घरों में पेयजल आपूर्ति ठप हो गई है। यही नहीं सड़क खुदाई से निकली मिट्टी भी सड़क पर बेतरतीब फैली हुई है, जिससे इस रोड पर कभी भी हादसा हो सकता है।
लोनिवि की ओर से बरसात के मौसम को देखते हुए सड़क में पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था बनाने को सड़क किनारे जेसीबी से नालियां खोदी जा रही हैं। नौल के प्रधान एवं ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष हरीश चंद्र जोशी और भाजपा नेता रविंद्र कर्नाटक ने बताया कि जेसीबी ने कई जगह लोगों की पाइप लाइनें उखाड़ दी हैं।
जोशी ने शनिवार को लोनिवि के अधिशासी अभियंता से भेंट कर विभागीय कार्यप्रणाली पर गहरा रोष जताया। दोनों ने अधिशासी अभियंता को धमकी दी कि यदि इस दौरान उक्त सड़क पर कहीं कोई हादसा होता है तो इसके लिए विभागीय अधिकारी जिम्मेदार होंगे। क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता जितेंद्र सिंह बिष्ट ने भी विभागीय कार्यप्रणाली पर रोष जताया है। बिष्ट का कहना है कि सड़क के एक तरफ नाली खोदने और दूसरी ओर मिट्टी के ढेर लगे होने के कारण सड़क में कभी भी कोई हादसा हो सकता है। इस संबंध में लोनिवि के अधिशासी अभियंता एचएस रावत से संपर्क किया गया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका।