फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Then decreased in malaria patients increased in Nainital Udham Singh Nagar

ऊधमसिंह नगर में घटे तो नैनीताल में बढ़े मलेरिया रोगी 

Tue, 26 Apr 2016 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। Updated Tue, 26 Apr 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
मादा मच्छर एनाफिलीज के काटने से फैलने वाले मलेरिया के रोगी ऊधमसिंह नगर में कम तो नैनीताल में अधिक हैं। विभाग मिलने वाले बजट से प्रचार-प्रसार कर लोगों को सिर्फ जागरूक करने तक सीमित रहता है। मलेरिया का प्रकोप जुलाई से सितंबर तक रहता है। बारिश के बाद मादा मच्छर एलाफिलीज की ब्रीडिंग (पैदावार) तेजी से होती है। 
विज्ञापन


उत्तराखंड बनने से पहले मलेरिया के रोगियों की संख्या चार से पांच हजार तक रहती थी। राज्य बनने के बाद मलेरिया के रोगियों में कमी आई है। खास बात ये है कि ऊधमसिंह नगर में वर्ष 2011 में मलेरिया रोगियों की संख्या 218 और नैनीताल में 109 थी मगर वर्ष 2015 में ऊधमसिंह नगर में संख्या घटकर 132 रह गई और नैनीताल में संख्या बढ़कर 202 पहुुंच गई। जिला मलेरिया अधिकारी अर्जुन सिंह राणा की मानें तो सुशीला तिवारी अस्पताल में उत्तर प्रदेश के मरीज भी आते हैं।
विज्ञापन


जिसके चलते नैनीताल में मलेरिया रोगियों की संख्या अधिक है। मलेरिया से बचाव के लिए आप अपने घर के पास पानी न एकत्र होने दें। मलेरिया का मच्छर जुलाई से सितंबर तक तेजी से पनपता है और ये मादा मच्छर एलाफिलीज के काटने से फैलता है। राणा ने बताया कि मलेरिया की रोकथाम को 50 हजार रुपये मिले हैं। उक्त राशि से पंपलेट, फ्लेक्सी बनवाई गई है साथ ही प्रचार-प्रसार कराया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

===================
वर्ष     ऊधमसिंह नगर  नैनीताल (मलेरिया रोगियों की संख्या)
2011    218             109
2012    150             220 
2013    160              96
2014    403              92
2015    132             202
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed