{"_id":"5841d8814f1c1b0f1ede891b","slug":"then-create-pdf-congress-cms-distance-fights","type":"story","status":"publish","title_hn":" ...तो पीडीएफ-कांग्रेस के झगड़े से सीएम बना रहे दूरी!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...तो पीडीएफ-कांग्रेस के झगड़े से सीएम बना रहे दूरी!
निशांत खनी
Updated Sat, 03 Dec 2016 01:54 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडीएफ कोटे से कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल और कांग्रेसियों के बीच के सियासी झगड़े से मुख्यमंत्री हरीश रावत खुद को अलग कर रहे हैं। लालकुआं विधानसभा में उपलब्धि और सतत संकल्प विकास यात्रा रैली आयोजन को लेकर पीडीएफ और कांग्रेसियों के बीच दूरियां बढ़ी हैं।
दूरियों को पाटने के लिए ही छह दिसंबर को मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष को लालकुआं रैली में पहुंचने का कार्यक्रम था। मुख्यमंत्री ने दूरियां कम करने के बजाए कार्यक्रम से ही दूरी बना ली है। उनके लालकुआं रैली में पहुंचने को लेकर असमंजस बना है।
अब प्रदेश अध्यक्ष आएंगे और स्वागत सभाओं से ही प्रदेश सरकार के विकास कार्य जनता को बताएंगे।
भाजपा की परिवर्तन यात्रा रैली का जवाब देने के लिए प्रदेश कांग्रेस भी प्रदेश की सभी विधानसभाओं में ‘सतत संकल्प विकास’ यात्रा निकाल रही है। जिन सीटों से सरकार में पीडीएफ कोटे के विधायक हैं वहां यात्रा को ‘उपलब्धि’ नाम दिया है।
विज्ञापन
लालकुआं विधानसभा पीडीएफ कोटे से कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल का क्षेत्र है। यहां यात्रा छह दिसंबर को पहुंचनी है। यात्रा पीडीएफ और कांग्रेसियों के झगड़े में फंस गई। कांग्रेसियों के दबाव में दुर्गापाल के क्षेत्र में कांग्रेस की यात्रा प्रस्तावित हो गई। इससे दुर्गापाल को बैक फुट पर आना पड़ा।
चुनाव नजदीक हैं। पीडीएफ और कांग्रेसियों का मनमुटाव चुनाव में नुकसान पहुंचा सकता है। सूत्रों का कहना है कि दूरियां दूर करने के लिए खुद मुख्यमंत्री हरीश रावत ने रैली में पहुंचने की हामी भरी। जिसके बाद कांग्रेसियों ने यात्रा की तैयारियां जोरशोर से शुरू कर दी।
सूत्रों के मुताबिक झगड़े से बचने के लिए खुद सीएम ने दूरी बना ली है। रैली का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय करेंगे। किशोर उपाध्याय की जनसभा नहीं होगी। जगह-जगह स्वागत सभाओं से ही किशोर उपाध्याय जनता को सरकार के विकास कार्यों का बखान करेंगे।
लालकुआं में मुख्यमंत्री हरीश रावत के कार्यक्रम की मुझे कोई जानकारी नहीं है। - किशोर उपाध्याय, प्रदेश अध्यक्ष
सीएम साहब का लालकुआं कार्यक्रम स्थगित होने की मुझे कोई जानकारी नहीं है। - हरीश चंद्र दुर्गापाल, कैबिनेट मंत्री
सतत संकल्प विकास यात्रा रैली में मुख्यमंत्री हरीश रावत के पहुंचने को लेकर कार्यकर्ताओं में असमंजस है। - हरेंद्र बोरा, कांग्रेसी नेता