Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Theft in the locked house of the bank manager in haldwani

Haldwani: घर के दरवाजे, बाहर खड़ी स्कूटी और आंगन में खून के धब्बे...बैंक प्रबंधक के बंद घर से लाखों की चोरी

Mon, 29 Apr 2024 03:38 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 29 Apr 2024 03:38 PM IST
सार

हल्द्वानी में चोरों ने टीपीनगर चौकी क्षेत्र निवासी वरिष्ठ शाखा प्रबंधक के घर को निशाना बनाते हुए लाखों के जेवरात और नकदी उड़ा दी। पड़ोसी के शोर करने पर चोर फरार हो गए। पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
Theft in the locked house of the bank manager in haldwani
हल्द्वानी में चोरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हल्द्वानी में चोरों ने टीपीनगर चौकी क्षेत्र निवासी वरिष्ठ शाखा प्रबंधक के घर को निशाना बनाते हुए लाखों के जेवरात और नकदी उड़ा दी। पड़ोसी के शोर करने पर चोर फरार हो गए। घटना के दौरान शाखा प्रबंधक का परिवार घर में नहीं था। पुलिस ने मौका मुआयना कर लिया है। हालांकि पुलिस को मामले की तहरीर नहीं सौंपी गई है।

विज्ञापन

टीपीनगर चौकी क्षेत्र में समाज कल्याण विभाग के दफ्तर के पास मधुबन कॉलोनी निवासी दीपक अग्रवाल सितारगंज स्थित कूर्मांचल बैंक के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक हैं। दीपक के साढ़ू प्रवीण मित्तल ने बताया कि दीपक अपनी पत्नी गुंजन अग्रवाल के साथ घर पर ताला लगाकर शहर से बाहर गए हुए हैं। रविवार रात करीब दो बजे दीपक के घर की लाइट जली होने पर उनके पड़ोसी को शक हुआ। युवक के शोर की आवाज सुनकर घर से दो युवक फरार हो गए। इस बीच किसी पड़ोसी ने मामले की सूचना दीपक अग्रवाल को दी। इसके बाद मैं तुरंत उनके घर पहुंचा। इस बीच पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। चोरों ने घर के आगे का दरवाजा तोड़ने की कोशिश की थी लेकिन थ्री लॉक सिस्टम होने की वजह से कामयाब नहीं हो पाए। इसके बाद पीछे के दरवाजे का ताला तोड़कर चोर अंदर घुसे। बताया कि दरवाजा टूटा होने के साथ ही वहां पर खून भी पड़ा था।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Nainital Forest Fire: नैनीताल के जंगलों में लगी आग गांव तक पहुंची, ग्रामीणों में हड़कंप; हरकत में आया वन विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन


अंदेशा है कि दरवाजा तोड़ने के दौरान चोर के अंगूठे में चोट लगी होगी। दरवाजे पर खून के धब्बे थे। अलमारी तोड़कर सामान फैलाया गया था। करीब 20 हजार की नकदी और 5-6 लाख के जेवरात चोरी होने की बात पता चली है। बताया कि बाहर फर्श के साथ ही स्कूटी के हैंडल पर भी खून लगा हुआ था। बताया कि चोर घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर भी निकालकर ले गए हैं। वहीं कोतवाल उमेश मलिक ने बताया कि चोरी की सूचना मिली है। चौकी प्रभारी दीपक सिंह बिष्ट को मौके पर भेजा गया था। मकान स्वामी अभी हल्द्वानी नहीं पहुंचे हैं। तहरीर मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस की एक टीम इलाके के सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है।

मुखानी में भी बैंक अधिकारी के घर हुई थी चोरी
कुछ दिन पहले मुखानी थाना क्षेत्र के लोहरियासाल मल्ला गली नंबर एक निवासी नैनीताल बैंक के पूर्व वरिष्ठ सहायक प्रकाश चंद्र बहुगुणा के घर भी चोरों ने करीब 60 हजार की नगदी पर हाथ साफ किया था। दोनों मामलों में चोर डीवीआर लेकर गए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed