फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Theater artists celebrated World Theater Day

Nainital News: रंगकर्मियों ने विश्व रंगमंच दिवस मनाया

Sat, 28 Mar 2026 02:37 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 28 Mar 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Theater artists celebrated World Theater Day
नैनीताल। हिमाल आर्ट और कल्चर सोसाइटी ने बीते शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय विश्व रंगमंच दिवस मनाया। यहां श्री राम सेवक सभा प्रांगण में एकल अभिनय, लघु नाटक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ रंगमंच कलाकारों ने किया। कलाकारों ने एकल प्रस्तुति, लघु नाटक, प्रसिद्ध नाटकों के अंश और काव्य पाठ सहित विभिन्न प्रस्तुतियां दीं। इन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का निर्देशन नई दिशाएं समिति के अध्यक्ष किशन लाल ने किया। रंगकर्मी जहूर आलम, इदरीस मलिक, एचएस राणा और डीके शर्मा ने नैनीताल में रंगमंच की शुरुआत पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि संसाधनों के अभाव के बावजूद यहां के कलाकार राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एनएसडी) और सिने जगत तक पहुंचे। नैनीताल के कलाकार आज भी कला के क्षेत्र में सक्रिय योगदान दे रहे हैं। यहां पूर्व विधायक डॉ. नारायण सिंह जंतवाल, मिथिलेश पांडे, डॉ. मोहित सनवाल, दिलावर सिराज, नासिर अली, पवन कुमार, नीरज डालाकोटी, कौशल साह जगाती, मदन मेहरा, अनिल कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed