{"_id":"362ab4eb0ef3d80c345973c017106ee1","slug":"the-young-man-died-falling-from-roof-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत से गिरे युवक ने दम तोड़ा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत से गिरे युवक ने दम तोड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
Updated Wed, 17 Feb 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
छत से गिरकर घायल किसान की भोटिया पड़ाव स्थित एक निजी चिकित्सालय में मंगलवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में परिजनों से पूछताछ के बाद पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
भोटिया पड़ाव पुलिस के मुताबिक रामपुर जिले के गदाफार्म बिलासपुर निवासी किसान कश्मीर सिंह (37) 11 फरवरी को छत से गिरने के कारण घायल हो गया था।
परिजनों ने उसे कृष्णा अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान सोमवार को किसान ने दम तोड़ दिया। इस मामले में पुलिस ने परिजनों से पूछताछ कर छत से गिरने के कारणों के बारे में जानकारी हासिल की है।
विज्ञापन