फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The woman went to the daughter's house, there was a hue and cry to run away with the stepson.

महिला बेटी के घर गई, हल्ला सौतेले बेटे के साथ भाग जाने का मच गया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
The woman went to the daughter's house, there was a hue and cry to run away with the stepson.
बाजपुर। एक बुजुर्ग ने कोतवाली में तहरीर देकर अपनी पत्नी के सौतेले बेटे के साथ भाग जाने का आरोप लगाया तो पुलिस भी दंग रह गई। दिनभर यह मामला सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बना रहा। शाम को पुलिस हरकत में आई तो पता चला कि पति से विवाद के चलते महिला अपनी बेटी के साथ रह रही है।
विज्ञापन

बुजुर्ग ने पुलिस को बताया कि उसने 11 साल पहले उसने दूसरा विवाह किया था। पहली पत्नी से उसके दो बेटे हैं। दोनों बेटे इस शादी के खिलाफ थे और घर छोड़कर चले गए। बाद में उन्होंने घर आना जाना शुरू कर दिया। बुजुर्ग के अनुसार उसके एक बेटे ने सौतेली मां से नजदीकी बढ़ा लीं। मां-बेटे का रिश्ता होने के कारण उसे शक नहीं हुआ। कुछ दिन पूर्व उसकी पत्नी घर से 20 हजार रुपये लेकर चली गई।
विज्ञापन

बुजुर्ग ने अपने बेटे पर ही उसे भगाकर ले जाने का आरोप लगाया। इस मामले की जांच बन्नाखेड़ा चौकी प्रभारी अर्जुन गिरी गोस्वामी ने की। एसआई गोस्वामी ने बताया कि पति से विवाद के चलते महिला अपनी बड़ी बेटी के घर रह रही है। वह एक कंपनी में मजदूरी करती है। उसने कहा कि वृद्ध अक्सर उसे पीटता था, जबकि सौतेला बेटा उसे बचाता था तो वह उस पर भी अनर्गल आरोप लगाता है। एसआई गोस्वामी ने महिला के सौतेले बेटे के साथ जाने के आरोपों को गलत बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed