फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The woman was not sending obscene messages to her husband

महिला को नहीं उसके पति को भेज रहा था अश्लील मैसेज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 02:05 AM IST
विज्ञापन
The woman was not sending obscene messages to her husband
प्रतीकात्मक।
नैनीताल। नगर के मल्लीताल क्षेत्र निवासी महिला को अश्लील मैसेज भेजने के मामले में पुलिस ने युवक को पकड़ लिया है। पूछताछ में पता चला कि युवक महिला को नहीं महिला के पति को अश्लील मैसेज करता था।
विज्ञापन

बता दें कि मल्लीताल निवासी एक महिला ने सोमवार को कोतवाली में एक युवक के खिलाफ शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया था कि युवक इंस्टाग्राम पर उसे अश्लील मैसेज और आपत्तिजनक तस्वीरें भेज रहा है। तहरीर पर कार्रवाई कर पुलिस ने सोमवार देर रात जू रोड निवासी एक युवक को पकड़ लिया। कोतवाली में युवक से पूछताछ की गई तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। युवक ने बताया कि कुछ साल पहले उसके साथ रहने वाले युवक ने उसके साथ कुकर्म कर दिया। इसके बाद उसमें युवकों के प्रति भावनाएं जागने लगी। फिर वह सोशल मीडिया के माध्यम से युवकों से दोस्ती करने लगा। बताया कि बीते दिनों उसने मल्लीताल निवासी महिला को नहीं उसके पति को इंस्टाग्राम पर मैसेज भेजे थे। पति का मोबाइल पत्नी के पास होने की वजह से मामले का खुलासा हो गया। एसएसआई कश्मीर सिंह ने बताया कि मामले को समझने के बाद महिला ने युवक पर कार्रवाई से मना कर दिया। इस पर युवक की काउंसिलिंग कर उसे छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed