फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The wife was put to death by drowning in a pit of dung

नशेड़ी पति: पहले की पत्नी की पिटाई फिर गोबर के गड्ढे में डूबोकर उतारा मौत के घाट

Sun, 02 Oct 2022 05:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Sun, 02 Oct 2022 05:55 PM IST
सार

बताया जा रहा है कि रानी आजाद की दूसरी पत्नी थी। पहली पत्नी की करीब 22 साल पहले मृत्यु होने पर उसने दूसरी शादी की थी। पहली पत्नी के बच्चे बलिया में रहते हैं।

विज्ञापन
The wife was put to death by drowning in a pit of dung
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

रुद्रपुर में नशेड़ी मजदूर ने गोबर के गड्ढे में डुबोकर पत्नी की जान ले ली। वारदात के बाद वह मौके से भाग गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें यूपी भेजी गई हैं। मूल रूप से करनई, सुखपुरा जिला बलिया (यूपी) निवासी आजाद राजभर करीब तीन वर्ष पहले शिमला पिस्तौर स्थित एक फॉर्म हाउस में नौकरी करने के लिए आया था। वह फॉर्म हाउस में बनी झोपड़ी में अपने परिवार के साथ रहता था। आजाद के बेटे सूरज ने बताया कि पिता आए दिन नशा करके घर आता था।

विज्ञापन


मां की पिटाई भी करता था। सूरज के अनुसार शुक्रवार रात करीब 12 बजे वह नशा करके घर आया और मां रानी कुमारी (40) की पिटाई करने लगा। इसके बाद उसने फार्म हाउस में बने गोबर के गड्ढे में रानी को धकेल दिया। इतने से भी उसका मन नहीं भरा तो सिर गोबर में डुबोकर उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


सूरज ने पड़ोसी के जरिये रात करीब एक बजे पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को गड्ढे से बाहर निकाला। सूचना पर एसपी सिटी मनोज कत्याल भी घटनास्थल पर पहुंचे और परिजनों से मामले की पूछताछ की। शनिवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी शादी की थी आजाद ने
बताया जा रहा है कि रानी आजाद की दूसरी पत्नी थी। पहली पत्नी की करीब 22 साल पहले मृत्यु होने पर उसने दूसरी शादी की थी। पहली पत्नी के बच्चे बलिया में रहते हैं। रानी के तीन बेटे और दो बेटियां हैं। दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है।


आरोपी की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। गिरफ्तारी के लिए बाहरी क्षेत्रों में पुलिस टीमें भेजी जा रही हैं। पुलिस को सूरज की ओर से तहरीर भी मिल गई है।
-मनोज कत्याल, एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed