फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The wide road, the more tax

जितनी चौड़ी सड़क, उतना टैक्स

Sun, 20 Mar 2016 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। Updated Sun, 20 Mar 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
The wide road, the more tax
बोर्ड बैठक - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
 नगर निगम की बोर्ड बैठक में सेल्फ असेसमेंट के आधार पर हाउस टैक्स लागू हो गया। निगम प्रशासन ने शहर को तीन श्रेणियों में विभाजित कर दिया है। नवीन मंडी से लेकर काठगोदाम तक मुख्य मार्ग से लगे भवनों को ‘ए’ श्रेणी में शामिल किया है। जबकि बाकी सभी वार्डों को ‘बी’ और ‘सी’ श्रेणी में रखा गया है। सभी श्रेणियों में क्षेत्र की सड़कों की चौड़ाई को मानक बनाकर टैक्स निर्धारित किया गया है।
 
नगर निगम प्रशासन ने करीब एक दशक बाद हाउस टैक्स में वृद्धि की है। पिछले माह की बोर्ड बैठक में टैक्स वृद्धि के प्रस्ताव पर जमकर हंगामा हुआ। हाउस टैक्स निर्धारण के लिए मेयर डा. जोगेंद्र सिंह रौतेला की अध्यक्षता में कमेटी गठित की गई। कमेटी ने क्षेत्रवार टैक्स संशोधन कर रिपोर्ट निगम प्रशासन को सौंपी थी। शनिवार को नगर निगम की बोर्ड बैठक में का संशोधित सेल्फ असेसमेंट टैक्स पारित हो गया।
विज्ञापन


मेयर डा. जोगेंद्र सिंह रौतेला की अध्यक्षता में आयोजित बोर्ड बैठक में 25 वार्डों को तीन श्रेणियों में विभाजित किया है। मेयर ने कहा कि नवीन मंडी से काठगोदाम तक मुख्य मार्ग में जिन मकानों का प्रवेश द्वार है उन्हें ए श्रेणी में रखा है। सड़कों की चौड़ाई और भवनों की उम्र के हिसाब से टैक्स लिया जाएगा। अधिकतम टैक्स 75 पैसे प्रति वर्ग फीट प्रतिमाह लागू होगा। जबकि सबसे कम 35 पैसे प्रति वर्ग फीट प्रतिमाह लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोर्ड में दमुवाढूंगा क्षेत्र में भी टैक्स लागू हो गया। दमुवाढूंगा को कालोनियों के हिसाब से बी और सी श्रेणी में रखा है। टैक्स की दरें भू तल पर लागू होंगी। सभी श्रेणियों में प्रथम तल पर 15 पैसे और द्वितीय तल पर 20 पैसे प्रति वर्ग फीट प्रतिमाह टैक्स कम होगा। पुराने भवन स्वामियों को टैक्स में राहत दी गई है। दस साल तक पुराने भवन पर 25 फीसदी, 20 साल तक 30 फीसदी और 40 साल से अधिक पुराने भवनों पर 40 फीसदी टैक्स में राहत मिलेगी।

यह छूट सिर्फ आवासीय भवनों में लागू होगी। निगम में कार्यरत संविदा कर्मचारियों को विनियमित कर चतुर्थ वित्त आयोग से प्राप्त बजट के बाद नियुक्ति करने और उपनल के छह चालकों की सेवा अवधि एक साल बढ़ाने का प्रस्ताव पारित हुआ। बैठक में नगर आयुक्त हरवीर सिंह, उप नगर आयुक्त नीरज जोशी, स्वास्थ्य अधिकारी डा. तुहिन कुमार के अलावा सभी अधिकारी और कई पार्षद मौजूद थे।

बीपीएल एवं अंत्योदय परिवारों को राहत
बीपीएल एवं अंत्योदय परिवारों को भी टैक्स में छूट दी गई है। अंत्योदय और बीपीएल परिवारों का भले किसी भी श्रेणी वाले इलाकों में भवन होगा उन पर सी श्रेणी की दर से ही टैक्स लागू होगा। 

राजनीति उठापटक का दिखा बोर्ड में असर
हल्द्वानी। उत्तराखंड के बदले राजनीति मिजाज का असर नगर निगम की बोर्ड बैठक में साफ झलका। बोर्ड कोरम में अधिकांश पार्षद गायब रहने से कुर्सियां खाली रही। निगम के बोर्ड में कांग्रेसी पार्षदों का वर्चस्व है। बोर्ड बैठक में कांग्रेसी पार्षदों के अलावा भाजपा के पार्षद भी गायब दिखे। हालांकि, मनोनीत पार्षदों और कर्मचारियों ने खाली कुर्सियां भरी।


नगर स्वास्थ्य अधिकारी को थमाई चूड़ियां
हल्द्वानी। बोर्ड बैठक में कूड़े की समस्या को लेकर हंगामा हो गया। पार्षद शाहजहां बेगम ने गंदगी की समस्या से तंग आकर नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. तुहिन कुमार को चूड़ियां थमा दी। जबकि कई पार्षद आपस में ही झगड़ गए। पार्षदों ने कहा कि हर वार्ड में कूड़ा समस्या है। कर्मचारी महीनों तक नहीं आते हैं। शांति देवी और पूरन पाठक में कूड़े को लेकर काफी बहस हुई। शांति देवी ने कहा कि भवन निर्माण करने वाले सड़क पर रेता बजरी उतारते हैं, जिससे नालियां बंद हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed